1. Home
  2. Tag "Cricket"

ऋषभ पंत का चोट से वापसी के बाद इमोशनल मैसेज, रिकवरी और कमबैक को लेकर की दिल की बात

कोलकाता, 13 नवंबर। ऋषभ पंत चार महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से भारतीय टीम में वापसी करेंगे और यह विकेटकीपर बल्लेबाज चोट से उबरने के बाद फिर से क्रिकेट खेलने पर काफी खुश है। जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान […]

इस्लामाबाद विस्फोट के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भयभीत, 8 खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने का फैसला

रावलपिंडी, 12 नवम्बर। सम्प्रति पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम के आठ खिलाड़ियों ने इस्लामाबाद में एक दिन पूर्व हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते घर लौटने का फैसला किया है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के एक सूत्र ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। इस घटना के कारण रावलपिंडी में गुरुवार को निर्धारित […]

रणजी ट्रॉफी : मेघालय के आकाश ने रचा इतिहास, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़ा तीव्रतम पचासा, एक ओवर में 6 छक्के भी ठोके

सूरत, 9 नवम्बर। मेघालय के क्रिकेटर आकाश कुमार चौधरी ने रविवार को ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जब उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट-ग्रुप मैच के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीव्रतम अर्धशतक जड़ दिया। यहां पिठवाला स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे 25 वर्षीय आकाश […]

विश्व चैम्पियन महिला क्रिकेट टीम की सदस्य ऋचा घोष बनीं DSP, सीएम ममता ने ‘बंग भूषण’ सम्मान भी प्रदान किया

कोलकाता, 8 नवम्बर। ICC महिला विश्व कप चैम्पियन भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को पश्चिम बंगाल पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद देकर सम्मानित किया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को उन्हें यह नियुक्ति पत्र क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के सम्मान समारोह में खुद अपने हाथों […]

BCCI सचिव सैकिया बोले – पीसीबी के साथ गतिरोध खत्म, एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर विकल्पों पर काम करेंगे

नई दिल्ली, 8 नवम्बर। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ गतिरोध खत्म हो गया है और इस मुद्दे का उचित समाधान निकालने के लिए जल्द ही किसी विकल्प पर काम किया जाएगा। आईसीसी बैठक से इतर सैकिया की […]

बारिश से गाबा में धुला पांचवां टी20 मैच, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज

ब्रिस्बेन, 8 नवम्बर। मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज में बराबरी की उम्मीदें टूट गईं, जब शनिवार को पांचवें व अंतिम मुकाबले की शुरुआत में ही इंद्रदेव की कोपदृष्टि से गाबा मैदान तरबतर हो गया। अंततः लंबे इंतजार के बाद अम्पायरों ने मैच रद करने की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुआई […]

IND VS AUS 5th T20 : भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने फिर जीता, पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला, देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

ब्रिसबेन, 8 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद मार्श ने कहा, ”अच्छी पिच है। इस शानदार मैदान पर खेलना हमेशा […]

एशिया कप ट्रॉफी विवाद : आईसीसी ने मोहसिन नकवी से भारत को ट्रॉफी दिलाने के लिए गठित की समिति

दुबई, 7 नवम्बर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा कदम उठाते हुए एक समिति गठित कर दी है, जो एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी के कब्जे से ट्रॉफी लेकर उसे चैम्पियन भारतीय टीम को सौंपने का रास्ता तलाशेगी। दरअसल, यहां आहूत आईसीसी बोर्ड […]

सामान्य स्कोर के बावजूद गेंदबाजों ने कंगारुओं को दबोचा, 48 रनों की जीत से भारत को टी20 सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त

कैरारा (गोल्ड कोस्ट), 6 नवम्बर। स्पिनरों के अलावा हरफनमौला शिवम दुबे के डबल हेडर की मदद से भारतीय गेंदबाजों ने यहां कैरारा ओवल ग्राउंड पर गुरुवार को सामान्य स्कोर का भी बखूबी बचाव किया और टीम इंडिया ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कंगारुओं को 48 रनों से दबोचने के साथ सीरीज में 2-1 की […]

विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

नई दिल्ली, 6 नवम्बर। ICC महिला विश्व कप 2025 चैम्पियन भारतीय क्रिकेट टीम ने आज यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुई, जहां राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति मुर्मु को खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त जर्सी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code