1. Home
  2. Tag "Cricket"

ICC अंडर-19 विश्व कप : आयुष म्हात्रे की अगुआई में भारतीय टीम घोषित, विहान मल्होत्रा उप कप्तान

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए शनिवार की रात आयुष म्हात्रे की अगुआई में भारतीय टीम की घोषणा कर दी। विहान मल्होत्रा को उप कप्तानी सौंपी गई है। वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम का हिस्सा होंगे। जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अंडर-19 […]

कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : पराड़कर एकादश की पहली जीत में संतोष का पचासा, ईश्वरदेव मिश्र एकादश 49 रनों से पस्त

वाराणसी, 27 दिसम्बर। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के बैनर तले आयोजित आनंद चंदोला खेल महोत्सव के अंतर्गत 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में चार दिनों के भीतर पहली बार प्रतिद्वंद्वी टीमों ने 20-20 ओवरों का पूरा कोटा खेला और बोर्ड पर कुल 315 रन भी टंग गए। फिलहाल गेंद […]

टी20 सीरीज : रेणुका, दीप्ति व शेफाली के चमकीले प्रदर्शन से भारत को अजेय बढ़त, तीसरे मैच में श्रीलंका 8 विकेट से पस्त

तिरुवनंतपुरम, 26 दिसम्बर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार की रात यहां रेणुका सिंह ठाकुर (4-21) और दीप्ति शर्मा (3-18) की मारक गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (नाबाद 79 रन, 42 गेंद, तीन छक्के, 11 चौके) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को 40 गेंदों के […]

कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : गर्दे एकादश की जीत में पंकज चमके, लगातार दूसरी हार से लालजी एकादश बाहर

वाराणसी, 26 दिसम्बर। गर्दे एकादश ने शुक्रवार को यहां 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप ‘बी’ मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पंकज चौबे के हरफनमौला प्रदर्शन (1-14 और 36 रन, 46 गेंद, चार चौके) की मदद से लालजी एकादश को 19 गेंदों के शेष रहते चार विकेट से हराकर अपना खाता […]

कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : पुरुषोत्तम की मारक गेंदबाजी, हृदय प्रकाश एकादश ने लालजी एकादश को 10 विकेट से पस्त किया

वाराणसी, 25 दिसम्बर। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरुषोत्तम चतुर्वेदी की मारक गेंदबाजी (5-9) ने हृदय प्रकाश एकादश की एकतरफा जीत की राह तैयार कर दी, जिसने गुरुवार को यहां 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप बी मैच में 16.3 ओवरों के शेष रहते लालजी एकादश को 10 विकेट से पस्त कर दिया। […]

कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : गत उपजेता विद्या भास्कर एकादश ने जीता उद्घाटन मैच, प्रशांत पर भारी पड़े सुभाष

वाराणसी, 24 दिसम्बर। कप्तान सुभाष राय के नाबाद अर्धशतक (59 रन, 34 गेंद, दो छक्के, छह चौके) व राजकुमार (नाबाद 11 रन) संग उनकी अटूट अर्धशतकीय भागीदारी गत उपजेता विद्या भास्कर एकादश के लिए निर्णायक साबित हुई, जिसने बुधवार को यहां 38वीं कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रोमांचक संघर्ष के […]

विजय हजारे ट्रॉफी : अरुणाचल के खिलाफ तूफानी शतकीय प्रहारों से वैभव सूर्यवंशी व सकीबुल गनी ने गढ़े नए कीर्तिमान

रांची, 24 दिसम्बर। विजय हजारे ट्रॉफी एक दिनी टूर्नामेंट के पहले ही दिन अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ प्लेट ग्रुप मैच में किशोरवय ओपनर वैभव सूर्यवंशी और कप्तान सकीबुल गनी के बल्लों से निकले तूफानी शतकीय प्रहारों के बीच कीर्तिमानों की झड़ी लग गई। जेएससीए ओवल ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरे बिहार की पारी में […]

टी20 सीरीज : भारतीय महिलाओं की एक और आसान जीत, दूसरे मैच में श्रीलंका 7 विकेट से पस्त

विशाखापत्तनम, 23 दिसम्बर। स्नेह राणा (1-11) की अगुआई में स्पिनर्स के मारक प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा की आक्रामक अर्धशतकीय पारी (नाबाद 69 रन, 34 गेंद, एक छक्का, 11 चौके) ने भारत का काम आसान कर दिया, जिसने मंगलवार को यहां दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 49 गेंदों के शेष रहते सात विकेट की एक […]

ICC रैंकिंग : हरफनमौला दीप्ति शर्मा का जलवा, बनीं दुनिया की नंबर टी20 गेंदबाज, एनाबेल सदरलैंड को पछाड़ा

दुबई, 23 दिसम्बर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टी20 प्रारूप में दुनिया की नई नंबर वन गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। टॉप-10 में दीप्ति एकमात्र भारतीय गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से जारी टी20 रैंकिंग के […]

अंडर-19 एशिया कप : पाकिस्तान की दूसरी खिताबी जीत में मिन्हास का तूफानी शतक, भारत की 191 रनों से करारी हार

दुबई, 21 दिसम्बर। ओपनर समीर मिन्हास ने रविवार को यहां खिताबी मुकाबले में भी रिकॉर्डतोड़ तूफानी शतक (172 रन, 113 गेंद, नौ छक्के, 17 चौके) जड़ते हुए अपनी असाधारण प्रतिभा की झलक प्रदर्शित की। इसका नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को 191 रनों की करारी पराजय का स्वाद चखाते हुए पुरुष […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code