hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – बिना किसी राजनीतिक तालमेल वाले अधिकारी मणिपुर वायरल वीडियो मामले की जांच करेंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सुप्रीम कोर्ट ने कहा – बिना किसी राजनीतिक तालमेल वाले अधिकारी मणिपुर वायरल वीडियो मामले की जांच करेंगे
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा – बिना किसी राजनीतिक तालमेल वाले अधिकारी मणिपुर वायरल वीडियो मामले की जांच करेंगे

Vinayak Barot
Last updated: July 31, 2023 4:03 pm
Vinayak Barot
Published: July 31, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 31 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने हिंसाग्रस्त मणिपुर के उस वायरल वीडियो मामले की सोमवार से सुनवाई प्रारंभ की, जिसमें गत चार मई को हिंसक भीड़ द्वारा जनजातीय समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने और सार्वजनिक रूप से परेड निकालने की शर्मनाक घटना सामने आई थी।

भयावह घटना के बाद पुलिस द्वारा संभाले जा रहे मामले को लेकर शीर्ष अदालत चिंतित

प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि बिना किसी राजनीतिक तालमेल वाले अधिकारी मणिपुर वायरल वीडियो मामले की जांच करेंगे, जिसमें दो महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया था। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि इस भयावह घटना को मणिपुर पुलिस द्वारा जिस तरीके से संभाला जा रहा है, उसे लेकर वह चिंतित है। मामले की अगली सुनवाई एक अगस्त को दोपहर दो बजे होगी।

कपिल सिब्बल बोले – पीड़ित महिलाएं मामले की सीबीआई जांच के खिलाफ

इस मामले में पीड़ित महिलाओं की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हुए। उन्होंने शीर्ष अदालत से कहा कि पीड़ित महिलाएं मामले की सीबीआई जांच और मामले को असम स्थानांतरित करने के खिलाफ हैं। वहीं सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘हमने कभी भी मुकदमे को असम स्थानांतरित करने का अनुरोध नहीं किया है। हमने कहा है कि इस मामले को मणिपुर से बाहर स्थानांतरित किया जाए।’

CJI ने पूछा – 3 मई के बाद से ऐसी कितनी FIR दर्ज की गईं

प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह वीडियो सामने आया, लेकिन यह एकमात्र घटना नहीं है, जहां महिलाओं के साथ मारपीट या उनका उत्पीड़न किया गया है। ऐसी अन्य पीड़ित महिलाएं भी हैं। यह कोई अकेली घटना नहीं है। सीजेआई ने कहा, ‘हमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा के व्यापक मुद्दे को देखने के लिए एक तंत्र भी बनाना होगा। इस तंत्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे सभी मामलों का ध्यान रखा जाए।’ सीजेआई ने यह भी पूछा कि तीन मई के बाद से, जब मणिपुर में हिंसा शुरू हुई थी, ऐसी कितनी एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मामले की सुनवाई कर रही बेंच में चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र शामिल हैं। यह शर्मनाक घटना चार मई को बी फीनोम गांव में हुई थी। केस में दर्ज एफआईआर से पता चलता है कि बी फिनोम गांव के प्रधान ने हमलावरों की पहचान मैतेई समूहों के लोगों के रूप में की है और आरोप है कि हिंसक भीड़ ने दो कुकी महिलाओं को जबरन निर्वस्त्र करके उन्हें नग्न घुमाया और उनमें से एक के साथ गैंग रेप भी किया गया। भीड़ ने इस सारी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब पुलिस टीम महिलाओं को अपने हिरासत में लेकर सुरक्षित स्थान पर जा रही थी।

You Might Also Like

यूपी हेल्थ टेक कॉन्क्लेव में बोले सीएम योगी- स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में UP है सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार
पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च के लिए तैयार, पीएम मोदी ने साझा की तस्वीर
AI Impact Summit में सरकार का कड़ा कदम : चीनी रोबो डॉग विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी बाहर
भारतीय शेयर बाजार : सेंसेक्स और निफ्टी ने हिट किया रिकॉर्ड हाई
एमपी: राहुल गांधी की रैली रद्द होने पर विजयवर्गीय ने कसा तंज, कहा-जनता में रुझान न होने पर तबीयत खराब हो जाती है
TAGGED:CJI ChandrachudmanipurSupreme Courtviral video case hearing
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

खालिस्तान समर्थक कनाडाई नेता जगमीत ने ट्रंप को दी खुली धमकी, कहा-हम युद्ध को तैयार

Revoi Editor
Revoi Editor
January 13, 2025
केरल में गर्मी का कहर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लोगों से किया ‘सेल्फ लॉकडाउन’ का आह्वान
Parakram Diwas: पीएम मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का रास्ता साफ : केंद्र सरकार और एलआईसी बेचेगी 60.72 फीसदी हिस्सेदारी
पीएम मोदी 13 से 15 सितम्बर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल व बिहार के दौरे पर रहेंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?