रोनाल्डो ने 10 वर्षों तक डेटिंग के बाद प्रेमिका जॉर्जिना से रचाई शादी, समारोह में सभी 5 बच्चे हुए शामिल

कैस्केस (पुर्तगाल), 12 अगस्त। विश्व के स्टार फुटबॉलरों में शुमार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 10 वर्षों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनी प्रेमिका जॉर्जिना रॉड्रिग्ज ने एक निजी समारोह में शादी रचा ली है। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट कर अपनी शादी की जानकारी दी। 41 वर्षीय रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की अंगूठियां पहने हुए अपने हाथों की एक तस्वीर शेयर की।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)

रोनाल्डो ने यह शादी पुर्तगाल के कैस्केस रिसॉर्ट में एक निजी समारोह में की, जिसमें करीबी लोग और रोनाल्डो के पांचों बच्चे शामिल हुए। रोनाल्डो और जॉर्जिना 2016 से रिलेशनशिप में हैं। रोनाल्डो के तीन बच्चे अन्य महिलाओं से और दो जॉर्जिना से हैं।

2016 में हुई थी रोनाल्डो व जॉर्जिना की पहली मुलाकात

उल्लेखनीय है कि रोनाल्डो व जॉर्जिना का रोमांस 2016 में शुरू हुआ था, जब वे पहली बार स्पेन की राजधानी मैड्रिड में गुच्ची के स्टोर में मिले थे, जहां जॉर्जिना काम करती थी। रॉड्रिग्ज ने बाद में इस मुलाकात को ‘पहली नजर का प्यार’ बताया। उस समय स्पेनिश फुटबॉल क्लब रोनाल्डो रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे।

रोनाल्डो का फुटबॉल करिअर

देखा जाए तो रोनाल्डो का फुटबॉली करिअर शानदार रहा है, जिसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंटस जैसे दिग्गज क्लबों का प्रतिनिधित्व शामिल है। वह अब अपने करिअर में 1,000 गोल पूरे करने से सिर्फ 24 गोल दूर हैं। रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 232 मैच खेले हैं और रिकॉर्ड 146 गोल किए हैं।

लगातार छह विश्व कप में गोल करने वाले एकमात्र फुटबॉलर

रोनाल्डो ने हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया था, लेकिन उनका देश पुर्तगाल निराशाजनक रूप से अंतिम 16 में ही बाहर हो गया। रोनाल्डो ने जर्मनी में विश्व कप 2006 में डेब्यू किया। उसके बाद से वह लगातार छह विश्व कप खेल चुके हैं और हर संस्करण में गोल भी किए। वह लगातार छह विश्व कप में गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं और विश्व कप उनके नाम कुल 11 गोल हैं। अभी सऊदी क्लब अल-नसर के लिए खेलने वाले रोनाल्डो ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का पुरस्कार ‘बैलोन डी’ओर’ भी पांच बार जीता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 750 मिलियन फॉलोअर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस जोड़ी के कुल मिलाकर 750 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्होंने दुनिया की सबसे मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ियों में से एक का दर्जा हासिल किया है, जो फुटबॉल से कहीं आगे तक फैली हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular