hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोयला ब्लॉक घोटाला मामला : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दोषमुक्त करने के साथ बंद किया केस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कोयला ब्लॉक घोटाला मामला : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दोषमुक्त करने के साथ बंद किया केस
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कोयला ब्लॉक घोटाला मामला : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दोषमुक्त करने के साथ बंद किया केस

Revoi Editor
Last updated: July 29, 2026 3:23 pm
Revoi Editor
Published: July 29, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 जुलाई। सर्वोच्च न्यायालय ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ लंबित कोयला ब्लॉक आवंटन मामले को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ जारी समन के आदेश को भी पूरी तरह रद कर दिया। हालांकि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 27 दिसम्बर 2024 को हो चुका है, लेकिन इस फैसले के बाद उन्हें कानूनी रूप से इस बड़े आपराधिक मामले से पूरी तरह बरी मान लिया गया है।

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को मिली मंजूरी

प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की तीन जजों की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की क्लोजर रिपोर्ट को सही माना, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को क्लीन चिट दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विशेष अदालत के पास सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को ठुकराने और मनमोहन सिंह को समन भेजने का कोई ठोस या जरूरी कारण नहीं था।

निधन के बाद भी मेरिट पर हुआ फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इस मामले को बिना किसी फैसले के भी बंद किया जा सकता था। लेकिन अदालत ने कानून और न्याय की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सीबीआई की दोनों जांच रिपोर्टों की बारीकी से समीक्षा की।

शीर्ष कोर्ट ने माना कि जांच एजेंसी को पूर्व पीएम के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे, इसलिए विशेष जज का उन्हें आरोपित के रूप में बुलाना सही नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने पुरानी अदालती प्रक्रियाओं को खारिज करते हुए केस को मेरिट के आधार पर हमेशा के लिए बंद कर दिया।

ओडिशा के ‘तालाबीरा-II’ कोयला ब्लॉक के आवंटन से जुड़ा था मामला

यह पूरा विवाद साल 2005 में ओडिशा के ‘तालाबीरा-II’ कोयला ब्लॉक के आवंटन से जुड़ा था। उस समय डॉ. मनमोहन सिंह के पास ही कोयला मंत्रालय का प्रभार भी था। एक विशेष अदालत ने इस आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डॉ. मनमोहन सिंह, जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पी.सी. पारख को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि मनमोहन सिंह ने हमेशा इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया था।

You Might Also Like

भारत की विकास यात्रा में रतन टाटा का योगदान चिरस्मरणीय रहेगा – डॉ. मोहन भागवत  
Delhi Metro: दिल्लीवासियों को बड़ा झटका, DMRC ने बढ़ाया किराया, नई दरें आज से लागू
लाल किले पर कब्जे का दावा करने वाली महिला की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
आम बजट में मध्यम वर्ग को फिर झटका, आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं
हॉकी विश्व कप : गत उपजेता नीदरलैंड्स क्वार्टर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को अर्जेंटीना से हार बचानी पड़ी
TAGGED:Coal block scam caseformer PMManmohan Singh ExoneratedSupreme Court closes case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?