hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एफआईआई की बड़ी बिकवाली से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 314 अंक टूटा, निफ्टी 75 अंक कमजोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > एफआईआई की बड़ी बिकवाली से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 314 अंक टूटा, निफ्टी 75 अंक कमजोर
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

एफआईआई की बड़ी बिकवाली से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 314 अंक टूटा, निफ्टी 75 अंक कमजोर

Revoi Editor
Last updated: November 25, 2025 8:22 pm
Revoi Editor
Published: November 25, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 25 नवम्बर। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बड़े स्तर पर पूंजी निकासी के बीच आईटी और वाहन शेयरों में बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स ने न सिर्फ शुरुआती बढ़त गंवाई वरन अंत में लाल निशान पर बंद हुए। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स 314 अंक के नुकसान में रहा जबकि एनएसई निफ्टी भी 75 अंकों की कमजोरी से 25,900 के नीचे चला गया।

सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से 523.23 अंक नीचे बंद हुआ

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 108 अंकों की बढ़त से खुला था। लेकिन अंत में यह 313.70 अंक यानी 0.37 प्रतिशत टूटकर 84,587.01 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 363.98 अंक तक फिसल गया था। उतार-चढ़ाव का यह हाल था कि सूचकांक दिन के उच्च स्तर (85,110.24) से 523.23 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में छह के शेयर मजबूत हुए जबकि 24 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 25,884.80 अंक पर ठहरा

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक एनएसई निफ्टी 74.70 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,884.80 अंक पर ठहरा। पिछली शाम के मुकाबले 38 अंक चढ़कर ओपनिंग देने वाले सूचकांक ने दिन में उतार-चढ़ाव के बीच 26,032.60 का  उच्चस्तर व 25,857.50 का निचला स्तर देखा। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 30 के शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए जबकि 19 में बढ़ोतरी रही।

छोटी कम्पनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.20 प्रतिशत लाभ में जबकि मझोली कम्पनियों से संबंधित मिडकैप 0.19 प्रतिशत बढ़त में रहा। देखा जाए तो शुक्रवार से अब तक तीन सत्रों में निफ्टी 307 अंक यानी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 26,000 अंक के नीचे आ गया है जबकि इस दौरान सेंसेक्स 1,045 अंक यानी 1.2 प्रतिशत लुढ़का है।

टीएमपीवी में सर्वाधिक 1.62 फीसदी की गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर ह्वीकल्स (टीएमपीवी) के स्टॉक ने सर्वाधिक 1.62 फीसदी की गिरावट देखी। ट्रेंट, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे अधिक नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, इटर्नल, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

एफआईआई ने 4,171.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,171.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 4,512.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत टूटकर 62.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

You Might Also Like

पीएम मोदी 16 नवम्बर को 3 देशों के 6 दिवसीय दौरे पर जाएंगे, ब्राजील में G-20 समिट में लेंगे हिस्सा
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, 18 फरवरी को होगी मतगणना
नेहा कक्कड़, यो यो हनी सिंह, टोनी कक्कड़ का नया गाना कांटा लगा 100 मिलियन व्यूज पार
पीएम मोदी ने भागवत को दी जन्मदिन की बधाई, लेख के जरिए संघ प्रमुख से अपने रिश्ते को किया उजागर
फतेहपुर विवाद: मकबरे के असपास की सभी सड़कें बंद, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, ड्रोन से हो रही निगरानी
TAGGED:BseFalling for the third consecutive dayheavy selling by FIIsniftyNifty weakens by 75 pointsNSEsensexSensex falls by 314 pointsstock market falls
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?