hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : रालोद की साझा रैली में बोले सपा प्रमुख अखिलेश – इस बार पश्चिम में डूबेगा भाजपा का सूरज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > उत्तर प्रदेश : रालोद की साझा रैली में बोले सपा प्रमुख अखिलेश – इस बार पश्चिम में डूबेगा भाजपा का सूरज
राजनीतिहिन्दी

उत्तर प्रदेश : रालोद की साझा रैली में बोले सपा प्रमुख अखिलेश – इस बार पश्चिम में डूबेगा भाजपा का सूरज

Vinayak Barot
Last updated: December 7, 2021 4:21 pm
Vinayak Barot
Published: December 7, 2021
Share
SHARE

मेरठ, 7 दिसंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ती सरगर्मियों के बीच मंगलवार को काफी गहमागहमी देखने को मिली। एकतरफ पूर्वांचल की जनता को 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने के लिए गोरखपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा तो दूसरी तरफ यहां मेरठ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता जयंत चौधरी ने साझा रैली की।

https://t.co/IX1UTukMoO

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 7, 2021

इस बार किसानों का इंकलाब होगा और 22 में बदलाव होगा

दबथुआ में आयोजित इस परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘जब गठबंधन का पहला कार्यक्रम हुआ था, उसी दिन एलान हो गया था कि अब यूपी से बीजेपी का सफाया होगा। आज का यह जनसैलाब और जोश बता रहा है कि इस बार पश्चिम में भारतीय जनता पार्टी का सूरज डूब जाएगा और हमेशा के लिए डूबेगा। इस बार किसानों का इंकलाब होगा और 22 में बदलाव होगा।’

pic.twitter.com/kHHQ7IPZxA

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 7, 2021

अखिलेश यादव ने कहा, ‘इतनी भीड़ के लिए मैं सभी नेताओं का धन्यवाद करता हूं और किसानों का भी धन्यवाद करता हूं।’ मेरठ के लोगों को नमन करते हुए अखिलेश ने चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत को भी याद किया।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने अपने संबोधन में कई मौकों पर किसानों का जिक्र किया, टिकैत की तारीफ की और भाजपा को किसान विरोधी करार दिया। उनकी तरफ से कहा गया कि जब-जब किसान परेशान होता है, उम्मीद हारता है, तो टिकैट बाबा उनमें नई जान फूंक देते हैं।

जयंत बोले – ‘सपा के साथ मिलकर हम डबल इंजन की सरकार देंगे’

हालांकि रैली के दौरान अखिलेश ने यूपी चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई एलान या घोषणा नहीं की। कहा जा रहा था कि इतनी बड़ी रैली में ऐसा कुछ एलान भी हो सकता था। लेकिन अब भी दोनों पार्टियों के बीच मंथन जारी है और कुछ दिनों बाद ही सीटों का एलान भी कर दिया जाएगा।

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, ‘आज हमारे गठबंधन का एलान हो रहा है। अखिलेश जी और हम मिलकर डबल इंजन की सरकार देंगे।’

You Might Also Like

Indigo Flight Cancellation: विमान किरायों में असामान्य उछाल के खिलाफ सरकार की चेतावनी, Indigo को फौरन रिफंड का आदेश
अमेरिका-ईरान 60 दिनों के संघर्ष विराम पर सहमत, होर्मुज समुद्री मार्ग खुलने के भी संकेत
G-20 के मंच पर दिखी भारत की हनक, पीएम मोदी से मिलने उनके पास पहुंचे बाइडेन
मध्य प्रदेश: उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर 28 जून से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा
ईरानी बंदरगाह में विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 14 हुई, 750 अन्य लोग घायल
TAGGED:BJPMeerutParivartan sandesh RallyRashtriya Lok DalRLD chief Jayant Chaudharysamajwadi partySP Akhilesh Yadav
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?