Shani Margi 2022 : धनतेरस के दिन शनि बदलेंगे अपनी चाल, सूर्य के समान इन राशियों का चमकेगा भाग्य

लखनऊ, 18 अक्टूबर। ग्रहों के न्यायदेवता शनिदेव 23 अक्टूबर को वक्री चाल से मार्गी होने जा रहे हैं। संयोग से इस दिन ही धनतेरस भी है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 22 व 23 अक्टूबर दोनों दिन पहुंच रही है। ऐसे में यह त्योहार दो दिन मनाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि के मार्गी होने से कई राशि वालों को लाभ पहुंच सकता है। जानें इन राशियों के बारे में…

मेष- धनतेरस पर शनि की चाल मार्गी होने का लाभ मेष राशि वालों को मिलेगा। इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। आप पर शनिदेव व धनकुबेर की कृपा बनी रहेगी।

सिंह- सिंह राशि वालों को शनि के मार्गी होने का पूरा लाभ मिलेगा। आपके लिए इस दिन धन योग बनेगा। हालांकि आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपको धन का अभाव नहीं होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला- तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस दिन आपके लिए सोना खरीदना लाभकारी रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि मार्गी होकर जीवन में खुशियां लाएंगे। इस दौरान आपको वाहन व भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर में खुशहाली बनी रहेगी। यात्रा के योग हैं। आय में बढ़ोतरी संभव है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।

मीन- मीन राशि वालों के लिए शनि मार्गी अत्यंत लाभकारी रहने वाले हैं। इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। मीन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular