hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रोड शो के लिए वाराणसी नहीं पहुंच सकीं प्रियंका गांधी, जिला प्रशासन पर आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > रोड शो के लिए वाराणसी नहीं पहुंच सकीं प्रियंका गांधी, जिला प्रशासन पर आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

रोड शो के लिए वाराणसी नहीं पहुंच सकीं प्रियंका गांधी, जिला प्रशासन पर आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल

Vinayak Barot
Last updated: March 5, 2022 8:18 pm
Vinayak Barot
Published: March 5, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 5 मार्च। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के अंतिम दिन शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूर्व निर्धारित रोड शो के लिए वाराणसी नहीं आ सकीं और कैंट विधानसभा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र को अकले ही रोड शो निकालना पड़ा।

कांग्रेस महासचिव का हेलीकॉप्टर रामनगर में उतरा ही नहीं

दरअसल, कांग्रेस की यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी को जखनिया, गाजीपुर की सभा और जौनपुर में रोड शो के साथ ही हेलीकॉप्टर से रामनगर पीएसी ग्राउंड पर उतरना था और वहां से लंका पहुंचना था, जहां से अपराह्न एक बजे उनका रोड शो प्रस्तावित था। लेकिन उनका हेलीकॉप्टर उतरा ही नहीं।

LIVE: Smt. @priyankagandhi addresses a public meeting in Shadiabad, Jakhania, Ghazipur, UP.#कांग्रेस_आपके_द्वार
https://t.co/hfDbOJEqfQ

— Congress (@INCIndia) March 5, 2022

कार्यकर्ताओं का आरोप – जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी

प्रियंका के न आने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा कि जिला प्रशासन ने उनका हेलीकॉप्टर उतरने की इजाजत नहीं दी जबकि जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कम समय के बावजूद हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वह आईं ही नहीं।

ये जोश, जुनून और जज़्बा उत्तरप्रदेश की राजनीतिक हवा को बदलने वाला है।

जौनपुर में श्रीमती @priyankagandhi जी के रोड शो में उमड़े जनसैलाब में बदलाव को महसूस कीजिए।#कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/2DnYEl4xdX

— Congress (@INCIndia) March 5, 2022

कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्र के अकेले रोड शो के दौरान  रास्ते में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और जिला प्रशासन पर आरोप लगाने लगे कि भाजपा के इशारे पर डीएम वाराणसी ने प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण वह राजेश मिश्र के साथ रोड शो में नहीं आ सकीं।

जिलाधिकारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप नकारा

दूसरी तरफ डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बेहद कम समय में प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत मांगे जाने बावजूद प्रशासन ने अनुमति दे दी थी और दोपहर एक बजे उनका हेलीकाप्टर रामनगर के पीएसी ग्राउंड पर उतरना था, लेकिन किन्ही कारणों से हेलीकॉप्टर नहीं आया। इसमें यह कहना कि वाराणसी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी, महज कोरी अफवाह है।

'जौनपुर में जुनून है और कांग्रेस का जलवा है।'

कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी के रोड शो में जनता का समुद्र भाजपा को बहा देगा।#कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/9IlxGdRKyq

— Congress (@INCIndia) March 5, 2022

पूर्वाह्न 10 बजे आवेदन आया, फिर भी अनुमति दे दी गई थी

डीएम ने कहा, ‘रामनगर के पीएसी ग्राउंड पर प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर उतरने का अनुमति पत्र मेरे समक्ष आज ही पूर्वाह्न 10 बजे आया, जिसे न्यूनतम समय में रामनगर के 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक से रिपोर्ट प्राप्त करके मध्याह्न 12 बजे कैंट विधानसभा के एआरओ द्वारा ऑनलाइन जारी भी कर दिया गया था।’

प्रचार के दौरान एक भी हेलीकॉप्टर के उतरने की अनुमति निरस्त नहीं की गई

कौशल राज का कहना था कि हेलीकॉप्टर को नियमतः उतरने की अनुमति पत्र 24 घंटे पूर्व की होनी चाहिए। लेकिन जिला प्रशासन ने इस बाध्यता को दरकिनार करते हुए समय पूर्व इजाजत दे दी थी और वाराणसी में पूरे चुनाव प्रचार के दौरान एक भी हेलीकॉप्टर के उतरने की अनुमति को निरस्त नहीं किया गया है।

You Might Also Like

मैड्रिड स्पेन मास्टर्स : पीवी सिंधु एकतरफा फाइनल में इंडोनेशियाई ग्रेगोरिया तुनजुंग से परास्त
…जब परवेज मुशर्रफ ने सौरभ गांगुली को विनम्रता से दी हिदायत – ‘अगली बार इस तरह के एडवेंचर ना करें’
विश्व कप क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया लगातार पांचवीं जीत से सेमीफाइनल के निकट, गत चैम्पियन इंग्लैंड की औपचारिक विदाई
केरल में पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार – ‘कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन काम हमने किया’
महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद ब्रिटिश पीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे ऋषि सुनक
TAGGED:COngressDistrict AdministrationDistrict Magistratepriyanka gandhiRoadshow in VaranasiUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?