hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने जमुई से 6640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी ने जमुई से 6640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने जमुई से 6640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Revoi Editor
Last updated: November 15, 2024 4:44 pm
Revoi Editor
Published: November 15, 2024
Share
SHARE

जमुई, 15 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज बिहार के जमुई में आयोजित एक समारोह में भागीदारी की और इस अवसर पर 6,640 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।#JanjatiyaGauravDiwas pic.twitter.com/GT4OpeNIYr

— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2024

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट का भी अनावरण 

बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें छोटानागपुर पठार के आदिवासी समुदाय के लोग प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान’’ कहते हैं। मोदी ने राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई जाती है बिरसा मुंडा की जयंती

वर्ष 2021 से बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण भी किया।प्रधानमंत्री ने पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत आदिवासी परिवारों के लिए बनाए गए 11,000 घरों के ‘गृह प्रवेश’ में भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, वे आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और आजीविका सृजन में सुधार पर केंद्रित हैं। उन्होंने दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम-जनमन के तहत 23 चल चिकित्सा इकाइयों (एमएमयू) और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ (डीएजेजीयूए) के तहत 30 अतिरिक्त एमएमयू की शुरुआत की।

पीएम मोदी ने 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और 300 वन धन विकास केंद्रों का उद्घाटन किया, जिनका उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और आजीविका में सुधार करना है।उन्होंने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और जबलपुर में दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों और श्रीनगर तथा गंगटोक में दो आदिवासी अनुसंधान संस्थानों का भी उद्घाटन किया, ताकि आदिवासी समुदायों के इतिहास का दस्तावेजीकरण और संरक्षण किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री का एक सप्ताह से भी कम समय में बिहार का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने बुधवार को राज्य के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी थी। जमुई की सीमा झारखंड से लगती है, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

You Might Also Like

संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को मोदी की गारंटी है, सीएम योगी ने प्रेस वर्ता कर रखी बात
लोकसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, नितिन गडकरी नागपुर से लड़ेंगे चुनाव, करनाल से मनोहर लाल खट्टर प्रत्याशी घोषित
मजबूत अर्थव्यवस्था से भारत एशिया-प्रशांत में हाई-ग्रोथ रियल एस्टेट मार्केट में बना रहेगा: रिपोर्ट
अमरोहा में पीएम मोदी ने मोहम्मद शामी की तरीफ, कहा- जो पहली बार वोट डाल रहे हैं, वो इस मौके को न गवाएं
‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग के बीच अनुपम खेर ने साझा की खास मुलाकात, अयोध्या में यतीन्द्र मिश्र से मिले अभिनेता
TAGGED:Birsa Munda's birth anniversaryJanjatiya Gaurav Diwaspm modiPM Modi's visit to Jamuiseveral development projects
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?