hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विंबलडन : ओन्स जबेर व एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास, नई महिला एकल चैंपियन की ताजपोशी तय
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विंबलडन : ओन्स जबेर व एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास, नई महिला एकल चैंपियन की ताजपोशी तय
खेलहिन्दी

विंबलडन : ओन्स जबेर व एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास, नई महिला एकल चैंपियन की ताजपोशी तय

Vinayak Barot
Last updated: July 7, 2022 11:09 pm
Vinayak Barot
Published: July 7, 2022
Share
SHARE

विंबलडन, 7 जुलाई। ऑल इंग्लैंड क्लब की घसियाली सतह पर गुरुवार की शाम नई महिला एकल चैंपियन की ताजपोशी तय हो गई, जब ट्यूनीशिया की ओन्स जबेर और कजाखस्तान की एलेना रिबाकिना विंबलडन टेनिस के इतिहास में नए अध्याय का सृजन करते हुए पहली बार किसी ग्रैंड स्लैंम स्पर्धा के फाइनल में जा पहुंचीं।

The final is set.

It's Jabeur vs. Rybakina for the Ladies' Singles title 🏆#Wimbledon | #CentreCourt100 pic.twitter.com/tLovGbxPfo

— Wimbledon (@Wimbledon) July 7, 2022

विश्व नंबर दो जबेर ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में एक घंटा 43 मिनट की कश्मकश के बाद जर्मन प्रतिद्वंद्वी तात्याना मारिया को जहां 6-2, 3-6, 6-1 से हराया वहीं 17वीं सीड रिबाकिना ने संन्यास तोड़ कर लौटीं पूर्व चैंपियन सिमोना हालेप के खिलाफ सेंटर कोर्ट पर ही 76 मिनट में 6-3, 6-3 से जीत हासिल की।

Ons the way to a first Grand Slam final 🇹🇳@Ons_Jabeur defeats Tatjana Maria 6-2, 3-6, 6-1#Wimbledon | #CentreCourt100 pic.twitter.com/tnNObItxw3

— Wimbledon (@Wimbledon) July 7, 2022

जबेर व रिबाकिना किसी मेजर में पहली बार क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ीं

गौर करने वाली बात तो यह है कि फाइनल में पहुंची दोनों ही खिलाड़ियों का किसी भी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। तीसरी सीड लेकर उतरीं 27 वर्षीय जबेर का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले वर्ष यहीं रहा, जब वह क्वार्टरफाइनल तक पहुंची थीं। जबेर इसके साथ ही किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची अरब व उत्तर अफ्रीका की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

वहीं डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 23वें क्रम पर काबिज 23 वर्षीया रिबाकिना भी पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन में अंतिम आठ तक पहुंची थी, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच शनिवार को खिताबी भिड़ंत होगी।

Rybakina roars onto the biggest stage

The 23-year-old defeats Simona Halep 6-3, 6-3 to reach her first Grand Slam final#Wimbledon | #CentreCourt100 pic.twitter.com/u0jfhZlDEA

— Wimbledon (@Wimbledon) July 7, 2022

हालांकि पूर्व विश्व नंबर एक व 2019 की विजेता 30 वर्षीया बेल्जियन स्टार हालेप से उम्मीद थी कि वह लगभग डेढ़ दशक के करिअर में तीसरे ग्रैंड स्लैम खिताब के करीब जाएंगी। लेकिन रिबाकिना ने खेल के प्रत्येक क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन किया और उन्हें वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया। रिबाकिना ने नौ में से चार बार हालेप की सर्विस छीनी जबकि सिमोना को सिर्फ एक ब्रेक प्वॉइंट मिला, जिसे उन्होंने भुनाया।

You Might Also Like

पेरिस पैरालम्पिक : कपिल परमार ने जूडो में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक, फर्राटा धाविका सिमरन कांस्य से चूकीं
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का आदेश – एक सप्ताह में खोला जाए शंभू बॉर्डर
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- सत्ता मिलते ही ‘दोहरा रवैया’ दिखाते हैं राजनीतिक दल…
कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला – ‘यह आत्ममुग्धता का चरम है… अपने नाम वाले स्टेडियम में कराया सम्मान’
गुलाम नबी आजाद बोले – कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार
TAGGED:Elena RybakinaKazakhstanOns JabeurtennisTunisiaWimbledonWomen's Singles Final
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?