hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: खड़गे का पीएम मोदी पर तंज, कहा- छुट्टी के दिन करना चाहिए था काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > खड़गे का पीएम मोदी पर तंज, कहा- छुट्टी के दिन करना चाहिए था काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन
देश-विदेशहिन्दी

खड़गे का पीएम मोदी पर तंज, कहा- छुट्टी के दिन करना चाहिए था काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन

sanket
Last updated: December 13, 2021 4:26 pm
sanket
Published: December 13, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर। संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सोमवार को 12 विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द करने की मांग दोहराते हुए कहा कि जो लोग धरने पर बैठे हैं आज भी हम उनका मुद्दा उठाएंगे। राज्यसभा सांसदों का निलंबन वापस हो। उन्होंने कहा, 10 बजे विपक्षी पार्टी के सभी नेता मिलेंगे और उसके बाद हम आगे की रणनीति तय करेंगे। सदन चलता रहता है और पीएम आते नहीं।

खड़गे ने कहा कि छुट्टी वाले दिन पीएम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करना चाहिए था। पिछले हफ्ते 29 नवंबर को शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को इस सत्र की शेष अवधि के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था।

जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलों देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं।

खड़गे समेत कांग्रेस नेता लगातार 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने का मुद्दा उठा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को खड़गे ने कहा था कि सरकार सदन नहीं चलने देना चाहती ताकि विपक्ष महंगाई, नागालैंड में गोलीबारी, पेगासस और दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दे नहीं उठा सके। कई विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने बुधवार को भी उच्च सदन की कार्यवाही का दिन भर के लिए बहिष्कार किया और निलंबित सांसदों के साथ धरने पर बैठे रहे।

उन्होंने कहा था, हमने वही मुद्दा उठाया और कहा कि निलंबन रद्द किया जाए। वो कह रहे हैं कि माफी मांगनी चाहिए। किस चीज की माफी? हमने नियमों और संविधान के खिलाफ कोई काम किया? नहीं किया। उन्होंने कहा था, इन 12 सदस्यों में कौन सदस्य मेज पर चढ़ा था, फाइल फाड़ी थी? बिना नामित किए हुए सदस्यों को निलंबित किया गया है। खड़गे ने कहा था, हम सदन चलाने के लिए तैयार हैं। हम सभी मुद्दों को उठाना चाहते हैं, लेकिन सरकार मौका नहीं दे रही है।

You Might Also Like

पेरिस ओलम्लिक : गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा का फाइनल में शानदार प्रवेश, पहले ही प्रयास में 89.34 मी. तक भाला फेंका
कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार ने किसानों के आंदोलन की अनदेखी की, वादे पूरे नहीं किए
बिहार चुनावः जेडीयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, चार मुस्लिमों को मिला टिकट, देखें पूरी सूची
बिहार : जदयू और भाजपा में तकरार तेज, ललन सिंह का आरोप – सीएम नीतीश का कद छोटा करने की साजिश रची
पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
TAGGED:mallikarjun khargepm modisatire
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?