hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार ने किसानों के आंदोलन की अनदेखी की, वादे पूरे नहीं किए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार ने किसानों के आंदोलन की अनदेखी की, वादे पूरे नहीं किए
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार ने किसानों के आंदोलन की अनदेखी की, वादे पूरे नहीं किए

Vinayak Barot
Last updated: May 23, 2024 1:19 pm
Vinayak Barot
Published: May 23, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 मई। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में किसानों के आंदोलन की अनदेखी की तथा उनसे किए वादे भी पूरे नहीं किए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि केंद्र में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सरकार बनने पर ‘किसान न्याय’ उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 5 वर्षों से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसानों के आंदोलन को मोदी सरकार ने लगातार अनदेखा किया है। किसानों पर अत्याचार किए गए हैं। अब वे पंजाब और हरियाणा के किसानों को पराली जलाने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) छीनने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस नीति का पुरज़ोर विरोध करती है।’’ रमेश ने आरोप लगाया कि किसानों से जो वादे किए गए थे वो पूरे नहीं हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाली ‘इंडिया जनबंधन’ की सरकार के लिए किसान न्याय सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।’’ रमेश ने कांग्रेस के ‘पांच न्याय’ और ‘25 गारंटी’ का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हमने अपने न्याय पत्र में किसानों के लिए 5 ठोस गारंटी दी हैं। सही दाम – एमएसपी की कानूनी गारंटी , स्वामीनाथन फॉर्मूले वाली।

कर्ज़ मुक्ति – क़र्ज़ माफ़ी योजना प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्थायी आयोग, बीमा भुगतान का सीधा हस्तांतरण – फ़सल नुक़सान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में धन अंतरण, उचित आयात-निर्यात नीति – किसानों की सलाह से नई आयात-निर्यात नीति बनेगी। जीएसटी-मुक्त खेती – किसानी के लिए ज़रूरी हर चीज़ से जीएसटी हटेगा।’’

You Might Also Like

भारत को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत: प्रधानमंत्री मोदी
जम्मू कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, दो जवान घायल
UP Weather: घने कोहरे की चपेट में प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी UP के लिए अलर्ट जारी
चीन के लिए जासूसी : पत्रकार राजीव शर्मा पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कुर्क की संपत्ति
रसोई गैस के दाम बढ़ने पर नाराज अखिलेश यादव बोले- ‘जब जाएंगे भाजपाई..तब घटेगी महंगाई’
TAGGED:BJPCOngressLok Sabha Election 2024pm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?