hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली : मुंडका मेट्रो स्टेशन के निकट तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कम से कम 27 लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली : मुंडका मेट्रो स्टेशन के निकट तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कम से कम 27 लोगों की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली : मुंडका मेट्रो स्टेशन के निकट तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कम से कम 27 लोगों की मौत

Vinayak Barot
Last updated: May 14, 2022 2:37 am
Vinayak Barot
Published: May 14, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 मई। दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

दिल्ली के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने देर रात बताया कि बिल्डिंग में 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘रेस्क्यू का काम लगभग पूरा हो गया है। रेस्क्यू करने के लिए हमने 100 कर्मचारियों की एक टीम लगाई है। अभी फायर डिपार्टमेंट की टीम बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर सर्च अभियान चला रही है।’

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

उधर बाहरी जिले के डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि मौके पर करीब 30 दमकल गाड़ियों के साथ एनडीआरएफ टीम को बचाव अभियान में लगाया गया। इसी क्रम में लगभग 50-60 लोगों को बचाया गया। इलाके की घेराबंदी कर पुलिस बल तैनात की गई है। अंतिम समाचार मिलने तक मौके पर कई लोग फंसे थे, जिन्हें निकलने का प्रयास जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की सूचना उन्हें शाम 4.45 बजे मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। यह आग मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के निकट लगी। दिल्ली अग्निशमन के अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि कुछ लोग इमारत से कूद पड़े। बिल्डिंग में फंसे हुए नौ घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Distressed by the tragic fire accident at a building near Mundka Metro Station in Delhi. My condolences to the bereaved families. I wish for speedy recovery of the injured.

— President of India (@rashtrapatibhvn) May 13, 2022

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं।’ साथ ही उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है।

Extremely saddened by the loss of lives due to a tragic fire in Delhi. My thoughts are with the bereaved families. I wish the injured a speedy recovery.

— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘दिल्‍ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

प्रधानमंत्री ने आग में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

You Might Also Like

यूपी चुनाव : गृह मंत्री अमित शाह की आज मुरादाबाद, अलीगढ व उन्नाव में करेंगे जनसभा
चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग काफी महत्वपूर्ण : द्रौपदी मुर्मु
पंजाब में ‘आप’ जबरदस्त जीत की ओर, केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को दी बधाई
राष्ट्रपति चुनाव : यशवंत सिन्हा हो सकते हैं विपक्ष के उम्मीदवार, ट्वीट से बढ़ी हलचल
बॉलीवुड : अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने पूरी की मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग
TAGGED:27 deaddelhiFire in three-storey buildingMundka Metro Station
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?