hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : ललित व अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत, दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस चार विकेट से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : ललित व अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत, दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस चार विकेट से परास्त
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : ललित व अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत, दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस चार विकेट से परास्त

Vinayak Barot
Last updated: March 27, 2022 9:21 pm
Vinayak Barot
Published: March 27, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 27 मार्च। दो हरफनमौला खिलाड़ियों – ललित यादव (नाबाद 48 रन, 38 गेंद, दो छक्के, चार चौके) और अक्षर पटेल (नाबाद 38 रन, 17 गेंद, तीन छ्कके, दो चौके) की तूफानी पारियों एवं उनके बीच 75 रनों की विद्युतीय साझेदारी का यह नतीजा हुआ कि टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स ने पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को चौंकाते हुए 10 गेंदों के शेष रहते चार विकेट से हरा दिया।

We B.E.L.I.E.V.E in miracles ✨

Yes, we do 💙#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #DCvMI#TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals pic.twitter.com/J7E0gV3YvN

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 27, 2022

ईशान किशन की विस्फोटक पारी मुंबई के काम न आ सकी

बीसीसीआई की लोकप्रिय वैश्विक टी20 लीग के पहले डबल हेडर में दिन का पहला मैच यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया, जिसमें सिक्के की उछाल गंवाने के बाद मुंबई ने आईपीएल इतिहास के दूसरे सर्वाधिक महंगे खिलाड़ी ओपनर ईशान किशन की नाबाद 81 रनों (48 गेंद, दो छक्के, 11 चौके) की विस्फोटक पारी से 20 ओवरों में पांच विकेट पर 177 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन दिल्ली ने 18.2 ओवरों में छह विकेट पर 179 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल कर ली।

स्कोर कार्ड

देखा जाए तो आईपीएल के 15वें संस्करण के शुरुआती दोनों मैचों में अपेक्षाकृत उलटफेरयुक्त परिणाम देखने को मिले। रोहित शर्मा की अगुआई वाली शक्तिशाली मुंबई इंडियं टीम के पहले शनिवार को उद्घाटन मैच में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को भी पराजय झेलनी पड़ी थी। रवींद्र जडेजा की अगुआई में पहली बार उतरे सीएसके के खिलाफ श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाले गत उपजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने छह विकेट से जीत हासिल की थी।

रोहित व ईशान की अर्धशतकीय साझेदारी के बाद कुलदीप व खलील हावी दिखे

दूसरे मैच की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा (41 रन, 32 गेंद, दो छक्के, चार चौके) व ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 50 गेंदों पर 67 रनों की भागीदारी से मुंबई को अच्छी शुरुआत दी थी। लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कुलदीप यादव (3-18) और खलील अहमद (2-27) ने अहम विकेट निकालने के साथ रन गति पर कुछ हद तक ब्रेक भी लगा दिया। हालांकि ईशान अंत तक नाबाद रहे और दल को पौने दो सौ के पार पहुंचा दिया।

जवाबी काररवाई में सलामी बल्लेबाजों – पृथ्वी शॉ (38 रन, 24 गेंद, दो छ्क्के,चार चौकै) और टिम साइफर्ट (21 रन,14 गेंद, चार चौके) की उपयोगी पारियों के बावजूद मीडियम पेसर बासिल थम्पी (3-35) और लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन (2-14) ने दो झटकों में दिल्ली कैपिटल्स को दबाव में ला खड़ा किया था।

ललित व अक्षर के बीच 30 गेंदों पर 75 रनों की अटूट भागीदारी

पहली बार में कप्तान ऋषभ पंत (0) सहित तीन बल्लेबाज तीन रनों के अंदर निकल गए (3-32) और दूसरे झटके में थम्पी ने तीन विकेट निकाले तो दिल्ली का स्कोर 13.2 ओवरों में 104 रन था। फिलहाल ललित और अक्षर ने मोर्चा संभाला और सिर्फ 30 गेंदों पर 75 रनों की अटूट विस्फोटक भागीदारी से अपनी टीम को मंजिल तक पहुंचा दिया।

You Might Also Like

G7 शिखर सम्मेलन : वैश्विक अस्थिरता के बीच में पीएम मोदी ने ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ का किया आह्वान
ओवैसी ने वाराणसी में भाजपा और सपा पर साधा निशाना, बोले – ‘मुख्तार अंसारी शहीद हुए हैं, उन्हें जहर देकर मारा गया..’
मणिपुर : वायरल वीडियो के मामले में पुलिसकर्मियों ने 14 और लोगों की पहचान
महिला ACT हॉकी : घरेलू मैदान पर खिताब बरकरार रखने उतरेगी भारतीय टीम
जम्मू-कश्मीर : आईजीपी का दावा – 2021 में कुल 171 आतंकी मारे गए, नारकोटिक्स मामलों में 1,465 गिरफ्तारी
TAGGED:Axar PatelCricketDelhi CapitalsIshan KishanKuldeep YadavLalit YadavMUMBAI INDIANStata ipl
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चुनी गई सुनील शेट्टी की फिल्म ‘उड़ जा नन्हे दिल’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 18, 2022
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गुजरात में प्रारंभिक रुझान में 24 सीट पर भाजपा, एक पर कांग्रेस को बढ़त
टाटा आईपीएल : एसआरएच की लगातार दूसरी हार से  काव्या मारन निराश, वार्नर को बाहर करने से प्रशंसकों में नाराजगी  
यूपी : सपा नेता आजम खान को फिर झटका, हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिए जाने पर 2 वर्ष की सजा
काबुल : अफगान विदेश मंत्रालय के बाहर फिदायीन हमला, 20 की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?