जम्मू-कश्मीर : सीएम उमर अब्दुल्ला को झटका, श्रीनगर के NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने दिया इस्तीफा

श्रीनगर, तीन नवम्बर। जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुला और उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) को बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के दिग्गज नेता व श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने पूर्व घोषणा के अनुरूप मंगलवार को पार्टी व लोकसभा की सदस्यता, दोनों से इस्तीफे की घोषणा कर दी।

मेहदी ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेत भी दिए

सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने इसके साथ ही एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेत भी दिए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। पार्टी से इस्तीफे की घोषणा के दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के बीच को करीब 80 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर वैचारिक प्रतिबद्धताओं को कमजोर करने और पांच अगस्त, 2019 के बाद किए गए संवैधानिक बदलावों को चुनौती देने के जनादेश से पीछे हटने का आरोप लगाया।

लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भी पत्र लिखा है और आर्टिकल 101(3) (b) का हवाला देते हुए कहा है कि इस्तीफा स्वैच्छिक और सही है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने स्पीकर से कहा, ‘यह इस्तीफा स्वेच्छया से और ईमानदारी से दिया गया है। मैंने इसे अपनी मर्जी से सौंपा है। मेरा अनुरोध है कि इसे स्वीकार कर लिया जाए।’

रवींद्र रैना बोले – मेहदी का इस्तीफा NC का अंदरूनी मामला

वस्तुतः रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र रैना ने इस मसले पर कहा, ‘आगा रुहुल्लाह नेशनल कॉन्फ्रेंस के लीडर हैं। वो तीन बार विधायक और सांसद रहे, मंत्री रहे। यदि उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा दिया है तो यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। यह उनके घर का मामला है। इसका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है।’

NC के 25 विधायक अलग मीटिंग कर रहे

रवींद्र रैना ने आगे कहा, ‘इतनी बात जरूर है कि आगा रुहुल्लाह बड़े तेज-तर्रार पॉलिटिकल लीडर हैं। एक सियासतदान के तौर पर मैं कहूंगा कि ये नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए बड़े संकट के बादल मंडरा रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला साहब और चीफ मिनिस्टर उमर अब्दुल्ला साहब के लिए ये भयंकर चुनौती बन रही है। 25 विधायक अलग से मीटिंग कर रहे हैं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular