hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑल इंग्लैंड ओपन : लक्ष्य सेन को फिर उपजेता से संतोष करना पड़ा, फाइनल में लिन चुन यी से हारे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ऑल इंग्लैंड ओपन : लक्ष्य सेन को फिर उपजेता से संतोष करना पड़ा, फाइनल में लिन चुन यी से हारे
खेलअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

ऑल इंग्लैंड ओपन : लक्ष्य सेन को फिर उपजेता से संतोष करना पड़ा, फाइनल में लिन चुन यी से हारे

Revoi Editor
Last updated: March 8, 2026 8:08 pm
Revoi Editor
Published: March 8, 2026
Share
SHARE

बर्मिंघम, 8 मार्च। भारत के शीर्षस्थ शटलर लक्ष्य सेन का यहां ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में धाकड़ अभियान खिताबी मोर्चे पर थम गया और रविवार को पुरुष एकल फाइनल में चीन ताइपे के लिन चुन यी के हाथों पराजय के चलते उन्हें बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट में दूसरी बार उपजेता से संतोष करना पड़ा।

Historic run. Heroic effort. 🫡

Lakshya Sen finishes as the runner-up after a historic display of skill and spirit in Birmingham.

The journey continues. 🏸✨️ pic.twitter.com/wglKjD42IA

— BAI Media (@BAI_Media) March 8, 2026

चीनी ताइपे के शटलर ने लक्ष्य को सीधे गेमों में मात दी

युटिलिटा एरेना के कोर्ट नंबर एक पर खेले गए खिताबी मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर काबिज 24 वर्षीय लक्ष्य को विश्व नंबर 11 लिन चुन यी ने 57 मिनट में 21-15, 22-20 से शिकस्त दी। गौर करने वाली बात यह है कि लिन से पांच मुलाकातों में लक्ष्य उन्हें कभी हरा नहीं सके हैं।

सेमीफाइनल में भारतीय शटलर को पैर के छाले और ऐंठन से भी जूझना पड़ा था

गौरतलब है कि पहले ही दौर में विश्व नंबर एक व गत चैम्पियन शी युकी और क्वार्टर फाइनल में छठी सीड ली शी फेंग के रूप में दो चीनी सितारों को हतप्रभ कर फाइनल तक का सफर तय करने वाले अल्मोड़ावासी लक्ष्य को बीती शाम कनाडाई विक्टर लाई के खिलाफ एक घंटा 37 मिनट तक खिंचे कड़े सेमीफाइनल में पैर के छाले और ऐंठन से भी जूझना पड़ा था। देखा जाए तो फाइनल में उनकी चोट का असर भी दिखा।

What a backhand!

Follow live action: https://t.co/TjoFnU4PnB@HSBC_Sport
#BWFWorldTour #AllEngland2026 pic.twitter.com/uyIAAgaYj0

— BWF (@bwfmedia) March 8, 2026

भारत बर्मिंघम में 25 वर्षों से नहीं जीत सका है एकल खिताब

लक्ष्य की हार के साथ ही इस बड़े खिताब के लिए भारत का 25 वर्षों का जारी इंतजार और बढ़ गया। भारत के लिए प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ऑल इंग्लैंड ओपन खिताब जीत सके हैं। उनके अलावा सिर्फ प्रकाश नाथ (1947) और साइना नेहवाल (2015) ही उप विजेता बनकर इसके करीब पहुंचे थे।

2022 के फाइनल में लक्ष्य को विक्टर एक्सेल्सन से मात खानी पड़ी थी

लक्ष्य की बात करें तो वह सबसे पहले 2022 में यहां फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन विक्टर एक्सेल्सन से हारकर उपविजेता रहे। इसके बाद वर्ष 2024 में सेमीफाइनल में उन्हें जोनाथन क्रिस्टी से मात खानी पड़ी थी। अब लिन चुन यी ने उन्हें मायूस कर दिया। फिर भी लक्ष्य तारीफ के काबिल हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में अपने यादगार प्रदर्शन से फाइनल तक भारतीय प्रशंसकों का रोमांच बनाए रखा।

You Might Also Like

गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात के बाद फफक कर रो पड़े मंत्री संजय निषाद, सपा-कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप
भारत को मिली 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन
इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से शेयर बाजार नर्वस, सेंसेंक्स 213 अंक गिरा, निफ्टी 24900 के नीचे
निशानेबाजी विश्व कप : भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धाओं में रजत सहित 2 पदक जीते
स्मृति मंधाना के शतक के बावजूद भारतीय महिलाएं परास्त, एक दिनी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप
TAGGED:All England OpenBadmintonLakshya lost to Lin Chun Yi in finalLakshya Sen had to settle for runner-up again
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?