hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: निशानेबाजी विश्व कप : भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धाओं में रजत सहित 2 पदक जीते
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > निशानेबाजी विश्व कप : भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धाओं में रजत सहित 2 पदक जीते
खेलहिन्दी

निशानेबाजी विश्व कप : भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धाओं में रजत सहित 2 पदक जीते

Vinayak Barot
Last updated: March 23, 2023 7:47 pm
Vinayak Barot
Published: March 23, 2023
Share
SHARE

भोपाल, 23 मार्च। भारत ने गुरुवार को यहां आईएसएसएफ पिस्टल/राइफल विश्व कप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत के पदकों की संख्या चार हो गयी है, जिनमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल हैं।

वरुण तोमर और रिदम सांगवान की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम जोड़ी ने दूसरा स्थान पाया जबकि नर्मदा नितिन राजू और रुद्रांक्ष बाला साहेब पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक चीनी शूटरों के हाथ लगे।

Medal Alert 🚨 : Silver medal for India.
➡️ Rhythm Sangwan & Varun Tomar lost the Gold medal match of 10m Air Pistol Mixed Team event to Chinese pair 11-17 in Shooting World Cup (Bhopal).
➡️Its 4th medal for India. https://t.co/5nE7g6gHX9 pic.twitter.com/qYg13zFLfl

— India_AllSports (@India_AllSports) March 23, 2023

एक दिन पहले एयर पिस्टल में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीतने वाले वरुण ने रिदम सांगवान के साथ मिलकर चीन की कियान वेई और लियू जिनयाओ की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्वर्ण पदक दौर में 11-17 से हार गई। वहीं दिव्या टीएस और सरबजोत सिंह की दूसरी भारतीय टीम एक अंक से कांस्य पदक से चूक गई और 574 के स्कोर से पांचवें स्थान पर रही।

Medal Alert 🚨 :
Rudrankksh Patil & Narmada Raju win Bronze medal in 10m Air Rifle Mixed Team event of Shooting World Cup (Bhopal).
➡️ The India duo BEAT Chinese pair 16-8 in Bronze medal match.
➡️ Its 3rd medal for India. https://t.co/rEh0u8WRA0 pic.twitter.com/PAcAs8qUzu

— India_AllSports (@India_AllSports) March 23, 2023

उधर पिछले महीने काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रुद्रांक्ष और आर. नर्मदा की जोड़ी घरेलू सरजमीं पर वही जादू नहीं दिखा सकी और उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने चीन के झांग कियोंगुए और यु हाओनान को 16-8 से शिकस्त दी। इस स्पर्धा में हृदय हजारिका और तिलोत्मा सेन की दूसरी भारतीय जोड़ी नौंवे स्थान पर रही।

You Might Also Like

महाराष्ट्र: सांगली में शादी के 15 दिन बाद पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
कैबिनेट के फैसले : पीएम धन-धान्य कृषि योजना पर 24,000 करोड़ और ग्रीन एनर्जी पर 27,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे
केजरीवाल की तिहाड़ जेल में पहली रात बेचैनी में गुजरी, रक्त में शर्करा का स्तर कम हुआ
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, सीजफायर के दो दिन बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने जताया विश्वास – ‘भाजपा को फिर आशीर्वाद देगा हरियाणा’
TAGGED:India won 2 medalsmixed team eventsshooting world cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?