hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल -17 : LSG के खिलाफ बम्पर जीत से KKR शीर्ष पर, नरेन की तूफानी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों का धमाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल -17 : LSG के खिलाफ बम्पर जीत से KKR शीर्ष पर, नरेन की तूफानी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों का धमाल
खेलहिन्दी

आईपीएल -17 : LSG के खिलाफ बम्पर जीत से KKR शीर्ष पर, नरेन की तूफानी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों का धमाल

Revoi Editor
Last updated: May 7, 2024 12:50 am
Revoi Editor
Published: May 6, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 5 मई। श्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे कैरेबियाई हरफनमौला सुनील नरेन के तूफानी अर्धशतक (81 रन, 39 गेंद, सात छक्के, छह चौके) के बाद गेंदबाजों ने ऐसा धमाल मचाया कि दो बार के पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रविवार को यहां टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-17) के अहम मैच में मेजबान लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को 98 रनों से रौंद कर रख दिया और राजस्थान रॉयल्स (RR) को पछाड़ते हुए तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

High-Fives in the @KKRiders camp 🙌

With that they move to the 🔝 of the Points Table with 16 points 💜

Scorecard ▶️ https://t.co/CgxfC5H2pD#TATAIPL | #LSGvKKR pic.twitter.com/0dUMJLasNQ

— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2024

इकाना स्टेडियम में पहली बार किसी टीम ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा

दरअसल, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी के लिए टॉस जीतकर गेंदबाजी का दांव उल्टा पड़ गया क्योंकि केकेआर की टीम इकाना स्टेडियम में 200 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई। यहीं नहीं वरन उसने एलएसजी पर अपनी श्रेष्ठता भी कायम रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गत 14 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में इन दोनों टीमों की पहली मुलाकात में फिल साल्ट के तूफान के बीच केकेआर ने एलएसजी को आठ विकेट से पस्त किया था।

For his explosive opening act, Sunil Narine Bags the Player of the Match Award in Match 5️⃣4️⃣ 🏆

Scorecard ▶️ https://t.co/CgxfC5H2pD#TATAIPL | #LSGvKKR pic.twitter.com/zbWMQcRKZj

— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2024

दुरुह लक्ष्य के सामने 137 रनों पर बिखर गई मेजबान टीम

त्रिनिडाड और टोबैगो के 35 वर्षीय धुरंधर नरेन के बल्ले से निकली मौजूदा सत्र की चौथी 50+ की तूफानी पारी और फिल साल्ट (32 रन, 14 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) व अंगकृष रघुवंशी (32 रन, 26 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के साथ उनकी दो अर्धशतकीय भागीदारियों की मदद से केकेआर छह विकेट पर 235 रनों का दुरुह स्कोर खड़ा कर ले गया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते वक्त एलएसजी के बल्लेबाजों को शुरू से ही तेजी बरतनी पड़ी। लेकिन मेजबानों को बड़े शॉट लगाने में परेशानी हुई और टीम 16.1 ओवरों में 137 रनों पर बिखर गई।

राहुल-स्टोइनिस के बीच 50 रनों की भागीदारी के बाद लाइन लग गई

दूसरे ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ अर्शिन कुलकर्णी (9) के लौटने के बाद कप्तान केएल राहुल (25 रन, 21 गेंद, तीन चौके) व मार्कस स्टोइनिस (36 रन, 21 गेंद, दो छक्के, चार चौके) ने 33 गेंदों पर 50 रन जोड़े तो एकबारगी लगा कि मेजबान दल मुकाबला लड़ाने को तैयार है। लेकिन आठवें ओवर में 70 के योग पर हर्षित राणा (3-24) ने राहुल को क्या लौटाया कि ‘तूं चल मैं आता हूं’ की कहानी शुरू हो गई।

राहुल के लौटने के साथ 10 ओवरों में गिर गए अंतिम 9 विकेट

इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता कि हर्षित, वरुण चक्रवर्ती (3-30), आंद्रे रसेल (2-17) व सुनील नरेन (1-22) के सामने 10 ओवरों में अंतिम नौ बल्लेबाज निकल गए। इस दौरान सिर्फ 11वां ओवर खाली गया, अन्यथा आठवें से लेकर 17वें ओवर तक हर ओवर में एक विकेट गिरा जबकि सिर्फ तीन अन्य बल्लेबाज – निकोलस पूरन (10), आयुष बदोनी (15) व एस्टन टर्नर (16) दहाई में पहुंच सके।

SAILING AWAY ⛵️

Sunil Narine's fabulous run continues with another stroke full FIFTY 💥

He also crosses the 4️⃣0️⃣0️⃣- run mark for the first time in #TATAIPL 👏👏

Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#LSGvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/Iw1aeFz9nQ

— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2024

नरेन की फिल साल्ट व रघुवंशी संग दो तेज अर्धशतकीय भागीदारियां

इसके पूर्व विस्फोटक सलामी जोड़ीदारों – फिल साल्ट व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सुनील नरेन ने, जिन्हें शुरुआत में ही दो जीवनदान मिले, महज 26 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी भागीदारी कर दी। नवीन-उल-हक (3-49) ने फिल साल्ट को विकेट के पीछे राहुल से कैच कराया तो नरेन और रघुवंशी के बीच सिर्फ 46 गेंदों पर 79 रनों की साझेदारी आ गई।

स्कोर कार्ड

रवि बिश्नोई ने 12वें ओवर में 140 के योग पर नरेन की पारी पर विराम लगाया और आंद्रे रसेल (12 रन, आठ गेंद, एक छक्का, एक चौका) और रिंकू सिंह (16 रन, 11 गेंद, दो चौके) को हक ने ज्यादा दूर नहीं जाने दिया। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (23 रन, 15 गेंद, तीन चौके) व रमनदीप सिंह (नाबाद 25 रन, छह गेंद, तीन छक्के, एक चौका) ने भी तेज हाथ दिखाते हुए दल को ऐसा स्कोर दे दिया, जिसके दवाब में मेजबान टीम धंस गई।

केकेआर ने बेहतर नेट रन रेट से RR को दूसरे स्थान पर धकेला

केकेआर के अब 11 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के समान 16 अंक हैं। लेकिन अय्यर की टीम बेहतर नेट रन रेट के सहारे पहले स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि संजू सैमसन की टीम ने अभी केकेआर से एक कम यानी 10 मैच खेले हैं। वहीं एलएसजी की टीम 11 मैचों में पांचवीं हार के बाद 12 अंकों के साथ शीर्ष चार से बाहर होकर पांचवें स्थान पर फिसल गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (11 मैचों में 12 अंक) व सनराइजर्स हैदराबाद (10 मैचों में 12 अंक) बेहतर नेट रन रेट के सहारे क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

आज का मैच : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन- ‘देश के बहुआयामी विकास को दिशा दे रहे युवा’
रेलवे की रिकॉर्डतोड़ कमाई : तत्काल से 403, प्रीमियम तत्काल से 119 और ‘डायनामिक’ किराए से 511 करोड़
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली कोरोना संक्रमित, कोलकाता के अस्पताल में चल रहा इलाज
कांग्रेस के नेताओं ने ममता बनर्जी की पहल का किया स्वागत, बोले – भविष्य में कांग्रेस को निभानी होगी केंद्रीय भूमिका
बंगाल चुनाव : अमित शाह ने घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर TMC को घेरा, आमजन से राज्य में बदलाव की अपील की
TAGGED:CricketIPL-17KKR on topKKR's bumper win against LSGNarine's stormy batting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?