hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: खड़गे ने वेंकैया नायडू को लिखा पत्र – संसद भवन में पत्रकारों पर मनमाने प्रतिबंध के मामले में हस्तक्षेप की मांग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > खड़गे ने वेंकैया नायडू को लिखा पत्र – संसद भवन में पत्रकारों पर मनमाने प्रतिबंध के मामले में हस्तक्षेप की मांग
राष्ट्रीयहिन्दी

खड़गे ने वेंकैया नायडू को लिखा पत्र – संसद भवन में पत्रकारों पर मनमाने प्रतिबंध के मामले में हस्तक्षेप की मांग

Vinayak Barot
Last updated: December 1, 2021 5:44 pm
Vinayak Barot
Published: December 1, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली,1 दिसंबर। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों की गतिविधियों को सीमित करने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए सभापति एम. वेंकैया नायडू से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

कुछ पत्रकारों और मीडिया संगठनों को ही संसद भवन परिसर में प्रवेश की अनुमति

खड़गे ने बुधवार को वेंकैया नायडू को लिखे एक पत्र में कहा कि संसद का यह लगातार पांचवां सत्र है, जब कुछ पत्रकारों और मीडिया संगठनों को ही संसद भवन परिसर में प्रवेश करने और सीमित पत्रकारों को ही सदनों की कार्यवाही की रिपोर्टिंग की अनुमति दी जा रही है। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों का केंद्रीय कक्ष में प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पत्रकारों को सांसदों से बातचीत करने से रोका जा रहा है। पत्रकारों को लोकतंत्र के इस मंदिर में मनमाने प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्रकारों को अपने कर्तव्य पालन से रोका नहीं जाना चाहिए

विपक्ष के नेता ने कहा कि सत्र के दौरान की राजनीति की नब्ज संसद में होती है और मीडिया ने हमेशा देशवासियों को संसद में चल रहे ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि संसद में कोविड मानकों का पालन होना चाहिए, लेकिन पत्रकारों को केंद्रीय कक्ष और पुस्तकालय तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर जाने से रोका जाना स्वीकार्य नहीं है। पत्रकारों को अपने कर्तव्य पालन से रोका नहीं जाना चाहिए।

खड़गे ने अपने पत्र में कहा, ‘आपसे अनुरोध है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें, जिससे पत्रकार प्रतिबंधों से पूर्व की भांति अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।’ गौरतलब है कि कई मीडिया संगठनों और पत्रकारों ने लोकसभा अध्यक्ष और अनेक सांसदों के समक्ष इस मामले को उठाया है।

You Might Also Like

बॉलीवुड : कटरीना-विक्की की शादी में अनुष्का-विराट होंगे स्पेशल गेस्ट, बेटी वामिका भी अटेंड करेंगी वेडिंग!
बॉलीवुड : आलिया भट्ट को अप्रैल में ही प्रेग्नेंट बताने पर यूजर हुई थी बैन, अब बोली – सोर्स पुख्ता था
भारत- पाक मामले में ‘‘बड़ी सफलता’’ हासिल की जिसका उचित श्रेय मुझे कभी नहीं दिया जाएगा: ट्रंप का छलका दर्द
हवाई यात्रियों को झटका! फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक
विश्व पैरा एथलेटिक्स : सुमित अंतिल ने बचाया खिताब, थंगावेलु मरियप्पन व एकता भयान ने भी लहराया तिरंगा
TAGGED:arbitrary restrictions on journalistsmallikarjun khargePARLIAMENTParliament Houserajya sabhaVenkaiah Naiduwinter session
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

August 11, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?