hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Revoi Editor
Last updated: August 11, 2026 2:33 am
Revoi Editor
Published: August 11, 2026
Share
SHARE

बोगोटा, 11 अगस्त। कोलंबिया में सोमवार को आए भयावह भूकंप से मृतकों की संख्या बढ़कर 111 तक जा पहुंची है और 87 लोगों के अब तक घायल होने की खबर मिली है। इस प्राकृतिक आपदा से जान-माल के भारी नुकसान के बाद कोलंबियाई सरकार ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रपति डे ला एस्प्रिएला ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। उन्होंने बताया कि 87 लोग घायल भी हुए हैं जबकि भूकंप के कारण दर्जनों इमारतें ढह गईं।

एस्प्रिएला ने कहा, ‘राष्ट्रीय सरकार लोगों की जान बचाने, प्रभावित समुदायों की मदद करने और जहां भी जरूरत हो, वहां सहायता पहुंचाने के लिए अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर रही है। बचाव कार्य अभी सबसे ज़रूरी है। सबसे बड़ी चिंता मलबे में दबे लोगों को बचाना है। यही प्राथमिकता है।’

7.4 तीव्रता का था भूकंप

यूएस जियोलजिकल सर्वे के अनुसार, 7.4 तीव्रता का यह भूकंप कोलंबिया के प्रशांत तट पर स्थित कम आबादी वाले प्रांत चोको में सैन होज़े डेल पाल्मार के पास 107 किलोमीटर की गहराई पर आया। देश के कई बड़े शहरों में झटके महसूस किए गए।

USGS ने चेतावनी दी थी कि भूकंप से बड़े पैमाने पर तबाही और बहुत ज़्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘काफी संख्या में लोगों के हताहत होने और नुकसान की संभावना है और यह आपदा बड़े पैमाने पर हो सकती है।’

कॉफी उत्पादन वाले पश्चिमी प्रांत रिसराल्डा में सर्वाधिक 42 मौतें

कोलंबिया के कॉफी उत्पादन वाले इलाके के पश्चिमी प्रांत रिसराल्डा में अब तक सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं। गवर्नर जुआन डिएगो पाटिनो ने फोन पर कैराकोल टेलीविजन को बताया कि 42 लोगों की मौत हुई है।

प्रांत की राजधानी परेरा भी भूकंप से प्रभावित इलाकों में शामिल थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में एक इमारत के सामने का हिस्सा ढहते हुए और सड़क पर धूल का गुबार उठते हुए देखा गया जबकि आस-पास के लोग वहां से भागते हुए दिखे।

भूकंप से मनिजालेस में भी नुकसान हुआ, जहां गोथिक-शैली के कैथेड्रल का एक टावर गिर गया। कैली में, भूकंप के झटकों के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को मरीजों को उनके बिस्तरों समेत बाहर ले जाते हुए देखा गया।

मनिजालेस के मेयर जॉर्ज एडुआर्डो रोजास ने कहा कि शहर में तीन लोगों की मौत हुई है। मेयर लिगिया डेल कारमेन कॉर्डोबा ने बताया कि कोलंबिया के मुख्य प्रशांत बंदरगाह शहर बुएनावेण्टुरा में एक इमारत ढहने से कई लोग फंस गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कैली उन शहरों में शामिल था, जहां काफी नुकसान हुआ। हालांकि अधिकारियों ने वहां किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है। मेयर एलेजांद्रो एडेर ने काराकोल को बताया कि कम से कम 30 इमारतें ढह गई हैं और 10 जगहों पर बचाव दल काम कर रहे हैं। काराकोल के टेलीविज़न फुटेज में फायरफाइटर और कोलंबियाई रेड क्रॉस के कर्मचारी एक ढही हुई इमारत से स्ट्रेचर पर एक जीवित व्यक्ति को ले जाते हुए दिखाई दिए।

You Might Also Like

पीएम मोदी और अमित शाह ने सौर मिशन आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई
बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा : प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Bangladesh Elections : बांग्लादेश में 299 सीटों पर मतदान जारी, देशभर में लगभग 9,58,000 सुरक्षाकर्मी को तैनात
खेलो इंडिया और राष्ट्रीय खेल महासंघों को बड़ी सौगात : 36,441 करोड़ रुपये की योजना मंजूर
सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में गिरावट, शुरुआती एक घंटे के कारोबार में बिकवाली का दबाव
TAGGED:111 dead in Colombiaearthquake in Colombianational emergency declared
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?