hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Revoi Editor
Last updated: August 10, 2026 5:36 pm
Revoi Editor
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 अगस्त। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली एक खास मेट्रो पेश की है। इस मेट्रो पर देशभक्ति स्लोगन लिखे गए हैं, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ भी शामिल है। दिल्ली मेट्री के अनुसार यह मेट्रो येलो लाइन पर चलाई जा रही है। 

येलो लाइन पर संचालित की जा रही ‘हर घर तिरंगा’ मेट्रो

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के तहत आयोजित हफ्ते भर चलने वाले कार्यक्रमों के हिस्से के तौर पर दिल्ली मेट्रो ने रविवार को आजादी की भावना का जश्न मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली एक खास मेट्रो पेश की। यह मेट्रो दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की येलो लाइन पर चल रही है।

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के हिस्से के तौर पर, दिल्ली मेट्रो ने आज आज़ादी की भावना का जश्न मनाने के लिए 'हर घर तिरंगा' थीम वाली एक खास मेट्रो ट्रेन की परिचालना शुरू की। यह ट्रेन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की येलो लाइन पर चल रही है।

इस साल का 'हर… pic.twitter.com/O3LrcVzfQG

— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 9, 2026

पोस्ट में आगे कहा गया है कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष के खास अवसर का जश्न मना रहा है। सभी नागरिकों को गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और डिजिटल कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई और हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। दिल्ली मेट्रो भी इस अभियान में शामिल हो गई है।

पीएम मोदी वर्ष 2022 में शुरू किया था ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। इस वर्ष 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संस्कृति मंत्रालय की पोस्ट को रिपोस्ट भी किया।

Our Tricolour is our pride and a constant source of inspiration to always give our best for the nation.

Let us participate enthusiastically in the #HarGharTiranga movement and renew our collective resolve to contribute towards building a Viksit Bharat. Glad that this year’s… https://t.co/XH8Z1JI6my

— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा, “हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है। आइए, हम ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं। खुशी है कि इस वर्ष के प्रयास ‘वंदे मातरम’ को समर्पित हैं, और वह भी ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।”

वहीं, संस्कृति मंत्रालय ने अभियान की वेबसाइट ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ लॉन्च करते हुए कहा कि पिछले 150 सालों से ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष ने देश की आत्मा को झकझोरा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर जब भारत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं, रैलियों, संगीत कार्यक्रमों और सामूहिक गायन के लिए एकजुट हो रहा है, तो आइए वही भावना हर गली और हर घर तक पहुंचाएं।

You Might Also Like

पलानीस्वामी ही संभालेंगे AIADMK की कमान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाई कोर्ट का फैसला
दिल्ली में गैंगवार : रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या, शूटआउट में दोनों हमलावर भी ढेर
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान : भारत ने 150 करोड़ से अधिक कोविडरोधी टीके लगाकर रचा इतिहास
ईरान के साथ व्यापारिक समझौते करने वाले किसी भी देश पर प्रतिबंधों का खतरा: अमेरिका
उत्तराखंड में भीषण हादसा : बस की चपेट में आने से पांच श्रद्धालुओं की मौत, सात घायल
TAGGED:‘Har Ghar Tiranga’ metroDelhi Metrospecial metro launchedspirit of patriotism
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

August 10, 2026

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?