hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जस्टिस यूयू ललित भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त, सीजेआई रमना 26 अगस्त को अवकाश ग्रहण करेंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जस्टिस यूयू ललित भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त, सीजेआई रमना 26 अगस्त को अवकाश ग्रहण करेंगे
राष्ट्रीयहिन्दी

जस्टिस यूयू ललित भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त, सीजेआई रमना 26 अगस्त को अवकाश ग्रहण करेंगे

Vinayak Barot
Last updated: August 10, 2022 7:03 pm
Vinayak Barot
Published: August 10, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 अगस्त। जस्टिस उदय उमेश ललित को भारत का 49वां प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने अगले सीजेआई के लिए उनके नाम की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। वह मौजूदा प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की जगह लेंगे, जो इसी माह की 26 तारीख को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

गौरतलब है कि सीजेआई एनवी रमना ने पिछले हफ्ते अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति यूयू ललित के नाम की सिफारिश की थी, जो वरिष्ठता क्रम में न्यायमूर्ति रमना के बाद आते हैं। सीजेआई रमना ने 24 अप्रैल 2021 को देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में अपना पदभार संभाला था। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती न्यायमूर्ति एसए बोबडे की जगह ली थी।

कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जस्टिस यूयू ललित की देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

जस्टिस ललित 1983 में वकालत के पेशे से जुड़े थे

महाराष्ट्र के सोलापुर में नौ नवंबर,1957 को जन्मे न्यायमूर्ति ललित जून, 1983 में वकालत के पेशे से जुड़े थे और दिसंबर 1985 तक बंबई उच्च न्यायालय में वकालत की थी। वह बाद में दिल्ली आकर वकालत करने लगे और अप्रैल 2004 में, उन्हें शीर्ष अदालत द्वारा एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। सीधे सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाले अब तक के सिर्फ छठे वरिष्ठ अधिवक्ता जस्टिस ललित को इससे पहले 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सुनवाई के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया था।

सिर्फ 74 दिनों का होगा जस्टिस ललित का कार्यकाल

जस्टिस ललित को 13 अगस्त, 2014 को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। हालांकि सीजेआई के रूप में उनका कार्यकाल तीन महीने से भी कम यानी 74 दिनों का होगा क्योंकि वह इसी वर्ष आठ नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

You Might Also Like

बिहार चुनाव : राजद ने 143 उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी की, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी यादव
गुजरात : बिहार सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट : देश में पिछले 9 वर्षों में 24.82 करोड़ लोग ‘गरीबी’ रेखा से आए बाहर, यूपी शीर्ष पर
पीएम मोदी ने नए पंबन पुल का किया उद्घाटन, रामेश्वरम-तांबरम ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
भ्रष्टाचार के खिलाफ ICC का सख्त कदम : पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स 6 वर्षों के लिए प्रतिबंधित
TAGGED:49th Chief Justice of IndiaCJI NV RamanaJustice Uday Umesh LalitJustice UU Lalit
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?