hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महिला विश्व कप क्रिकेट : भारत की श्रेष्ठ शुरुआत, पहले मैच में पाकिस्तान को 107 रनों से मात दी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > महिला विश्व कप क्रिकेट : भारत की श्रेष्ठ शुरुआत, पहले मैच में पाकिस्तान को 107 रनों से मात दी
खेलहिन्दी

महिला विश्व कप क्रिकेट : भारत की श्रेष्ठ शुरुआत, पहले मैच में पाकिस्तान को 107 रनों से मात दी

Vinayak Barot
Last updated: March 6, 2022 1:39 pm
Vinayak Barot
Published: March 6, 2022
Share
SHARE

माउंट मॉन्गनुई, 6 मार्च। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और रविवार को यहां खेले गए राउंड रॉबिन लीग के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 42 गेंदों के शेष रहते 107 रनों से हराकर पूर्ण अंक अर्जित कर लिए।

कप्तान मिताली राज ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

महिला विश्व कप में छठी बार भागीदारी के साथ अनूठा रिकॉर्ड बना चुकीं कप्तान मिताली ने सिक्के की उछाल जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों के उपयोगी प्रदर्शन से टीम इंडिया ने सात विकेट पर 244 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान टीम 43 ओवरों में 137 रनों पर सिमट गई। आठ टीमों की राउंड रॉबिन लीग में भारतीय महिलाएं अब आठ मार्च को हैमिल्टन में अपना दूसरा मैच खेलेंगी।

भारत के लिए स्मृति, स्नेह व पूजा ने जड़े अर्धशतक

ओपनर स्मृति मंधाना (52 रन, 75 गेंद, एक छक्का, तीन चौके), स्नेह राणा (नाबाद 53 रन, 48 गेंद, चार चौके) व पूजा वस्त्राकर (69 रन, 59 गेंद, आठ चौके) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर भारत को लगभग ढाई सौ रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि ओपनर शेफाली वर्मा खाता खोले बिना तीसरे ही ओवर में सिर्फ चार के योग पर लौट गई थीं। लेकिन उसके बाद स्मृति और दीप्ति शर्मा (40 रन, 57 गेंद, दो चौके) के बीच 92 रनों की भागीदारी आ गई।

स्नेह और पूजा ने 96 गेंदों पर 122 रन जोड़े

पहले विकेट पर दमदार भागीदारी के भाद भारतीय बल्लेबाजी में एक बार फिर झोल दिखा, जब 18 रनों की वृद्धि पर पांच बल्लेबाज लौट गईं। इस क्रम में मिताली 34वें ओवर में छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं तो स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 114 रन दर्ज थे। फिलहाल स्नेह और ‘मैन ऑफ द मैच’ पूजा ने यहीं मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए सिर्फ 96 गेंदों पर 122 रनों की तेज भागीदारी से रंग जमा दिया। पाकिस्तानी गेंदबाज निदा डार व नशरा संधू ने आपस में चार विकेट बांटे।

राजेश्वरी ने झटके पाकिस्तान के चार विकेट

जवाबी काररवाई में पाकिस्तान की ओर से एक भी बड़ी भागीदारी विकसित नहीं हो सकी और वामहस्त स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ (4-31) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट लिए।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का स्कोर कार्ड

ओपनर सिद्रा अमीन (30 रन, 64 गेंद, तीन चौके) सर्वोच्च स्कोरर रहीं और उनके बाद डायना बेग (24 रन, 35 गेंद, दो चौके) ही 20 रनों के ऊपर जा सकीं। राजेश्वरी के अलावा झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए।

You Might Also Like

सनातन धर्म पर टिप्पणियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, उदयनिधि स्टालिन व 14 अन्य को जारी की नोटिस
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : कोरोना संक्रमण की सुनामी को कम न आंकें
ओडिशा ट्रेन हादसे की CBI जांच शुरू: हादसे में मरने वाले 100 शवों की पहचान अब तक नहीं हुई
ICC ने घोषित की चैम्पियंस ट्रॉफी की पुरस्कार राशि – विजेता टीम को मिलेंगे 22.4 लाख डॉलर
Union Education Minister reviews implementation of New Education Policy- 2020
TAGGED:indiaMount MaunganuiNew ZealandpakistanPooja VastrakarWomen's cricketWomen's World Cup Cricket
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप : नामीबिया ने रचा इतिहास, ऑयरलैंड को स्तब्ध कर सुपर-12 में पहुंचा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 22, 2021
Centre’s Appeal to Farmers for Another Round of Talks as Numbers of Agitators on Delhi Borders Kept Increasing
ट्विटर बनाम कांग्रेस : राहुल गांधी समेत कुछ नेताओं के बाद अब पार्टी का अकाउंट भी ब्लॉक
बाल ठाकरे ने नहीं बचाया होता…तो यहां तक नहीं पहुंच पाते पीएम मोदी, उद्धव ठाकरे ने साधा निशाना
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को फिर दी चेतावनी – 3 मई तक मस्जिदों से हटवा दें लाउडस्पीकर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?