हांगकांग ओपन : लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग की पराजय से भारतीय चुनौती समाप्त

कोवलून (हांगकांग), 20 नवम्बर। शीर्षस्थ भारतीय शटलर लक्ष्य सेन की चालू सत्र में BWF विश्व टूर पर खिताबी हैट्रिक की कोशिश अधूरी रह गई, जब वह शनिवार को पुरुष एकल सेमीफाइनल में विश्व नंबर तीन डेनिस स्टार एंडर्स एंटोनसेन के हाथों सीधे गेमों में हार गए। वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की विश्व नंबर छह जोड़ी को भी मायूसी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

तीसरी सीड आंद्रेस एंटोनसेन से सीधे गेमों में हारे लक्ष्य

हांगझू में अगले माह नौ से 13 दिसम्बर तक प्रस्तावित सत्रांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिए पहले ही जगह पक्की कर चुके विश्व नंबर 11 लक्ष्य काइ टाक एरेना के कोर्ट नंबर एक पर खेले गए दिन के आठवें मैच में तीसरी सीड एंटोनसेन को ज्यादा चुनौती नहीं दे सके और उन्हें 42 मिनट में 13-21, 13-21 से मात खानी पड़ी।

हाइलो ओपन व कुमामोतो मास्टर्स के रूप में लगातार दो खिताब जीतकर यहां आए 25 वर्षीय लक्ष्य ने पहले गेम की शुरुआत में पिछड़ने के बाद दो बार क्रमशः 6-5 व 7-6 की हल्की बढ़त ली। लेकिन उसके बाद वह लगातार पिछड़ते चले गए। दूसरे गेम में तो 2-2 की बराबरी के बाद एंटोनसेन ने तत्काल रफ्तार पकड़ ली और भारतीय शटलर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

आठवीं सीड मलेशियाई टीम ने सात्विक-चिराग को शिकस्त दी

इसके पूर्व खेले गए दिन के दूसरे मैच में पांचवीं सीड सात्विकसाईराज व चिराग शेट्टी की टीम आठवीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी – मान वेई चोंग व टी काई वुन के हाथों सीधे गेम में हार गई। इस वर्ष सिंगापुर व चीन में खिताब जीतने वाले सात्विक-चिराग को 41 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 18-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

देखा जाए तो सात्विक व चिराग इस मैच में विश्व नंबर नौ मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ 4-1 के रिकॉर्ड के साथ कोर्ट पर उतरे थे, लेकिन दोनों ही गेमो में अंतिम तक कड़ी टक्कर देने के बावजूद वे अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular