hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व तीरंदाजी : भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व तीरंदाजी : भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
खेलहिन्दी

विश्व तीरंदाजी : भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

Vinayak Barot
Last updated: August 5, 2023 1:42 am
Vinayak Barot
Published: August 5, 2023
Share
SHARE

बर्लिन, 4 अगस्त। ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त मेक्सिको को 235-229 से हराकर विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

विश्व तीरंदाजी में भारतीय धनुर्धरों को पहली बार स्वर्ण

भारत ने 1981 में पुंटा अला (इटली) में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहली बार भागीदारी की थी और उसके बाद से वह पहली बार विश्व चैंपियन बना है। भारत इससे पहले विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रिकर्व वर्ग में चार बार और गैर-ओलंपिक कंपाउंड वर्ग में पांच बार फाइनल में हार चुका है। अब इस जीत के साथ ही भारत ने मौजूदा विश्व कप में अपने पदक का खाता खोला।

भारतीय टीम ने इससे पहले सेमीफाइनल में कोलंबिया 220-216 और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे को 228-226 से हराया था। मेक्सिको के खिलाफ फाइनल में तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने पहले तीन दौर में 60 में 59-59 अंक बनाये। इससे भारत ने 177-172 की बढ़त बना ली। भारत ने चौथे दौर में 58 के स्कोर के साथ मुकाबला जीत लिया।

ज्योति, अदिति और परनीत व्यक्तिगत वर्ग के भी पदक दौड़ में शामिल

ज्योति, अदिति और परनीत व्यक्तिगत स्पर्धा के के भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच कर पदक की दौड़ में हैं। परनीत के सामने अंतिम-आठ में ज्योति की चुनौती होगी तो वहीं अदिति का मुकाबला नीदरलैंड्स की सन्ने डी लाट से होगा।

Our world champions with their proud coach! pic.twitter.com/Wj1CkP96fQ

— SAI Media (@Media_SAI) August 4, 2023

विश्व चैम्पियनशिप में ज्योति का कुल सातवां पदक

स्वर्ण पदक जीतने के बाद ज्योति ने कहा, ‘हम प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे है। हमने पर्याप्त रजत पदक जीते थे और हमने कल सोच लिया किया था कि हम स्वर्ण जीतेंगे। यह एक शुरुआत है और हम और अधिक पदक जीतेंगे।’ विश्व चैम्पियनशिप में यह ज्योति का कुल सातवां पदक है। उन्होंने इस स्वर्ण से पहले चार राजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

वहीं हाल ही में अंडर-18 विश्व चैंपियन बनने वाली 17 वर्षीया अदिति इस टीम की सबसे जूनियर सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘देश के लिए पहला पदक जीतना और भारतीय ध्वज को लहराते देखना एक विशेष क्षण है।’

सभी रिकर्व तीरंदाज पदक की दौड़ से बाहर हो चुके हैं

देखा जाए तो ऐसे समय, जब भारतीय रिकर्व तीरंदाज गिरावट की स्थिति में हैं, गैर ओलंपिक कंपाउंड वर्ग में इस जीत से टीम का हौसला बढ़ेगा। इस टूर्नामेंट में भारत के सभी रिकर्व तीरंदाज पदक की दौड़ से बाहर हो गए हैं। धीरज बोम्मदेवरा और सिमरनजीत कौर के गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर होने रिकर्व वर्ग में भारत की चुनौती खत्म हो गई है।

भारत ने पिछली बार डेन बॉश नीदरलैंड्स में 2019 सत्र में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व वर्ग में पदक जीता था।  तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम ने रजत पदक जीता था।

You Might Also Like

दिल्ली : आज शाम होगा नए सीएम का एलान, रविशंकर प्रसाद व ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक नियुक्त
गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक, नीतीश कुमार ने बनाई दूरी
अमेरिका: विस्कॉन्सिन के एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी, शिक्षक और एक छात्र की मौत
ओवैसी के हमलावरों ने किया खुलासा – ‘मौका मिलता तो संभल में सितंबर में कर देते हमला’
मलेशिया ओपन बैडमिंटन : पीवी सिंधु की कैरोलिना मारिन के हाथों संघर्षपूर्ण हार, प्रणय ने लक्ष्य सेन को बाहर किया
TAGGED:history with gold medalIndian women's compound teamWomen's team won gold in World Archery
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?