hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय महिलाएं क्लीन स्वीप से बचीं, अंतिम टी20 मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारतीय महिलाएं क्लीन स्वीप से बचीं, अंतिम टी20 मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी
खेलहिन्दी

भारतीय महिलाएं क्लीन स्वीप से बचीं, अंतिम टी20 मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी

Vinayak Barot
Last updated: December 11, 2023 12:31 am
Vinayak Barot
Published: December 10, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 10 दिसम्बर। शुरुआती दोनों मैचों में पराजय के चलते सीरीज पहले ही गंवा चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में संघर्षपूर्ण क्रिकेट खेली और छह गेंदों के शेष रहते इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया।

Amanjot Kaur hits the winning runs 👏#TeamIndia win the 3rd and last T20I by 5 wickets 🥳

England win the series 2-1

Scorecard ▶️ https://t.co/k4PSsXN2T6 #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/yNlXmiKGu7

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 10, 2023

श्रेयांका व इशाक की मारक गेंदबाजी के बाद स्मृति की ठोस पारी

वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने श्रेयांका पाटिल (3-19) व साइका इशाक (3-22) की मारक गेंदबाजी के सामने सभी विकेट गंवाकर 126 रन बनाए थे। जवाब में ओपनर स्मृति मंधाना की ठोस पारी (48 रन, 70 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) की मदद से मेजबानों ने 19 ओवरों में पांच विकेट पर 130 रन बनाए।

मेजबान टीम इसके साथ ही सीरीज में क्लीन स्वीप से बच गई। इसी मैदान पर गत छह दिसम्बर को पहला मैच भारत को 38 रनों से गंवाना पड़ा था जबकि शनिवार को दूसरा मैच इंग्लैंड ने चार विकेट से जीता था। इस प्रकार इंग्लैंड ने 2-1 के अंतर से सीरीज जीती। अब दोनों टीमों के बीच मुंबई में ही 14 दिसम्बर से इकलौता टेस्ट मैच खेला जाएगा।

For her vital contribution with the ball and taking 3️⃣ wickets, Shreyanka Patil is the Player of the Match 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/k4PSsXN2T6 #TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/yiMPCa8iAH

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 10, 2023

अंग्रेज कप्तान हीथर नाइट ने खेली अर्धशतकीय पारी

इंग्लिश पारी में कप्तान हीथर नाइट ने अर्धशतक (52 रन, 42 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) जमाया। उन्होंने 26 पर तीन विकेट गिरने के बाद एमी जोंस (25 रन, 21 गेंद, तीन चौके) संग 41 रनों की भागीदारी की। हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की कसावट के सामने मेहमान दल की आठ बल्लेबाज 15वें ओवर में 76 रनों पर लौट गईं।

लेकिन हीथर नाइट ने चार्ली डीन (नाबाद 16 रन, 15 गेंद, एक चौका) संग 32 गेंदों पर ही 50 रनों की साझेदारी से दल को लड़ने लायक स्कोर दे दिया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ श्रेयांका व साइका के अलावा रेणुका सिंह व अमनजोत कौर ने दो-दो विकेट लिए।

स्मृति व जेमिमा के बीच 57 रनों की भागीदारी

जवाबी काररवाई में शेफाली वर्मा (6) का विकेट 11 रन पर खोने के बाद स्मृति व जेमिमा रॉड्रिग्स (29 रन, 33 गेंद, चार चौके) संग 57 रनों की भागीदारी की। रॉड्रिग्स 12वें ओवर में 68 के योग पर लौटीं तो दीप्ति शर्मा (12 रन, 11 गेंद, दो चौके) ने स्मृति का साथ दिया। इसके बाद दीप्ति, स्मृति व ऋचा घोष (2) के रूप में तीन विकेट त्वरित अंतराल पर निकल गए।

स्कोर कार्ड

फिलहाल कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 6 रन) व अमनजोत कौर (नाबाद 13 रन, चार गेंद, तीन चौके) ने दल की जीत सुनिश्चित कर दी। अमनजोत ने 19वें ओवर में सोफिया एक्लेस्टोन (2-43) पर तीनों चौके जड़कर टीम की जीत को अंतिम स्पर्श दिया।

You Might Also Like

ICC टी20 विश्व कप : वेस्टइंडीज की सुपर 8 में शानदार शुरुआत, ऑलराउंड प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा
दिल्ली में बारिश का कहर : सीएम केजरीवाल ने सोमवार को स्कूलों में बंदी जारी किया आदेश
किडनी बेच कर्ज चुका रहे किसान, उद्योगपतियों के ऋण माफ, वरुण गांधी ने फिर साधा सरकार पर निशाना
निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी : इस बार 97 करोड़ लोग डालेंगे वोट, 18-29 आयु वर्ग के दो करोड़ से अधिक युवा
शारदीय नवरात्रि : अपनी राशि के अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मनोकामना होगी पूरी
TAGGED:CricketEngland women defeatedfinal women's T20 matchIndian women avoid clean sweep
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?