वेलिंगटन, 20 नवम्बर। यशस्वी जायसवाल (85 रन, 89 गेंद, 16 चौके) व केएल राहुल (नाबाद 52 रन, 116 गेंद, पांच चौके) की सलामी जोड़ी ने 130 रनों की शतकीय भागीगादी से टीम इंडिया को ठोस शुरुआत दी, जिसने शुक्रवार को यहां बेसिन रिजर्व ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन का समापन 1-159 के स्कोर पर किया।
A solid Day 2 for #TeamIndia 🇮🇳
159/1 at Stumps in Wellington, with KL Rahul (52*) and Devdutt Padikkal (16*) unbeaten in the middle 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/SaMcNXtAVG
#NZvIND https://t.co/9YuidOXC6D
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
निकोल्स व फिलिप्स के बीच 216 रनों की भारी-भरकम साझेदारी
इसके पूर्व न्यूजीलैंड की पहली पारी दो शतकवीरों – ओपनर हेनरी निकोल्स (नाबाद 175 रन, 335 गेंद, 589 मिनट, 21 चौके) व ग्लेन फिलिप्स (118 रन, 216 गेंद, 305 मिनट, 14 चौके) के बीच छठ विकेट के लिए हुई 216 रनों की भारी-भरकम भागीदारी के सहारे चाय के तनिक पहले 368 रनों पर सीमित हुई।

दरअसल, पिछली शाम ही शतक पूरा कर चुके निकोल्स ने आज भी चमक बिखेरी और भारतीय गेंदबाज उन्हें मेजबान पारी खत्म होने तक आउट नहीं कर पाए। वहीं पहले दिन शतक से सिर्फ छह रनों के फासले पर खड़े फिलिप्स ने भी जल्द ही दूसरा टेस्ट सैकड़ा पूरा कर लिया।
The first player ever to score a century in all three formats against India in the same calendar year.
Glenn Phillips is some cricketer.
#NZvIND | 📷 = @PhotosportNZ / BCCI https://t.co/2wGHx3waeA
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 19, 2026
न्यूजीलैंड के अंतिम 5 विकेट 82 रनों के भीतर गिरे
दोनों के बीच पहले दिन की अटूट 173 रनों की साझेदारी 200 के पार पहुंची, तब जाकर आकाश दीप (3-53) ने फिलिप्स को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड मारा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह (4-92), अंशुल कम्बोज (2-69) व प्रसिद्ध कृष्णा (1-100) ने भी योगदान दिया और न्यूजीलैंड के अंतिम पांच विकेट 82 रनों के भीतर गिर गए।
Yashasvi Jaiswal nicks one to keeper. Departs after a brilliant knock of 85 runs off 89 deliveries.
Live – https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/oDRw0JIBln
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
यशस्वी व राहुल ने शुरुआत में ही मिले जीवनदान का फायदा उठाया
भारतीय पारी का उल्लेखनीय पहलू यह रहा कि यशस्वी व राहुल, दोनों ही न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। हालांकि शुरुआत में भारतीय ओपनर्स और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और दोनों बल्लेबाजों को 10 रनों के व्यक्तिगत स्कोर के भीतर ही जीवनदान भी मिला, लेकिन उन्होंने जल्द ही लय पकड़ ली।
71st Test match for @klrahul
His first in New Zealand and the vice-captain brings up a fine half-century 🙌
His 22nd in Test cricket 👏👏
Live – https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/hh49b6ql1n
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
न्यूजीलैंड में भारत की ओर से दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
इसी क्रम में न्यूजीलैंड की धरती पर भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी देखने को मिल गई। यशस्वी व राहुल इस क्रम में मनोज प्रभाकर व डब्ल्यूवी रामन से तनिक दूर रह गए, जिनके नाम 1990 में नाबाद 149 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड है।
Yashasvi Jaiswal in overseas Tests 📈
#TeamIndia | #NZvIND | @ybj_19 https://t.co/jFdBhvN8pj
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
जायसवाल काफी खतरनाक दिख रहे थे, लेकिन मैट हेनरी ने उन्हें 27वें ओवर में विकेटकीपर ब्लंडेल से कैच करा यह भागीदारी तोड़ी। लेकिन राहुल ने संभलकर खेलते हुए न सिर्फ अर्धशतक पूरा किया वरन देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 16 रन, 35 गेंद, तीन चौके) संग बचे 12 ओवरों के खेल में अन्य कोई क्षति नहीं होने दी। भारत नौ विकेट के शेष रहते न्यूजीलैंड से अभी 209 रन पीछे है।


