hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सीमित दायरे में रहा कारोबार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सीमित दायरे में रहा कारोबार
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सीमित दायरे में रहा कारोबार

Revoi Editor
Last updated: December 4, 2024 6:28 pm
Revoi Editor
Published: December 4, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 4 दिसम्बर। विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने और चुनिंदा बैंकों के शेयरों में खरीदारी आने से बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र था, जब बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 110 अंकों की तेजी रही जबकि निफ्टी 10 अंक चढ़ा।

कारोबारी सप्तार के तीसरे दिन की तेजी में रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों का सबसे ज्यादा योगदान रहा। भारतीय सूचकांक सपाट खुले, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी से निफ्टी को पहले हाफ में 24,550 के पार जाने में मदद मिली। हालांकि, मिड-सेशन के दौरान बाजार ने सारी बढ़त खो दी और मामूली बढ़त के साथ बंद होने तक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा।

81 हजार के पार जाकर लौटा सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110.58 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 80,956.33 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 399.64 अंक बढ़कर 81,245.39 पर पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध 30 कम्पनियों में 14 के शेयरों में बढ़त रही जबकि 16 गिरावट के साथ बंद हुए

निफ्टी की पहले हाफ की बढ़त 10 अंक तक सिमटी

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 10.30 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,467.45 पर पहुंच गया। निफ्टी भी कारोबार के दौरान एक समय 116.05 अंक बढ़कर 24,573.20 तक जा पहुंचा था। निफ्टी से संबद्ध 50 कम्पनियों में 22 के शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि 28 में गिरावट दर्ज की गई।

एचडीएफसी बैंक सहित इन शेयरों में रही ज्यादा तेजी

सेंसेक्स के समूह में शामिल कम्पनियों में से एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी तरफ भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

FII ने 3,664.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 3,664.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

EU उपाध्यक्ष के बयान पर ईरान का पलटवार, अंतरराष्ट्रीय कानून की बातों को इस्माइल बाघेई ने बताया चरम पाखंड
एक्शन में चुनाव आयोग: 474 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन किया खत्म, जानिए क्यों हुई कार्रवाई?
टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 480 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
पंजाब में श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
उपचुनाव : वायनाड लोकसभा सीट पर 65 प्रतिशत मतदान, बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या
TAGGED:BseIndian Stock MarketniftyNSEsensexstock market rises for the fourth consecutive daytrading remained in a limited range
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?