hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: EU उपाध्यक्ष के बयान पर ईरान का पलटवार, अंतरराष्ट्रीय कानून की बातों को इस्माइल बाघेई ने बताया चरम पाखंड
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > EU उपाध्यक्ष के बयान पर ईरान का पलटवार, अंतरराष्ट्रीय कानून की बातों को इस्माइल बाघेई ने बताया चरम पाखंड
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

EU उपाध्यक्ष के बयान पर ईरान का पलटवार, अंतरराष्ट्रीय कानून की बातों को इस्माइल बाघेई ने बताया चरम पाखंड

Revoi Editor
Last updated: April 19, 2026 12:31 pm
Revoi Editor
Published: April 19, 2026
Share
SHARE

तेहरान, 19 अप्रैल। ईरान ने अमेरिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत होर्मुज स्ट्रेट बिना किसी शुल्क के खुला रहना चाहिए। इस पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने ईसी उपाध्यक्ष पर जोरदार पलटवार किया है।

ईरानी नेता इस्माइल बाघेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काजा कल्लास के पोस्ट को रिशेयर कर लिखा, “ओह, वो ‘अंतरराष्ट्रीय कानून, जिसे ईयू दूसरों को भाषण देने के लिए इस्तेमाल करता है, चुपचाप अमेरिका-इजरायल के बीच आक्रामक युद्ध को हरी झंडी दे देता है और ईरानियों पर हो रहे अत्याचारों को अनदेखा कर देता है।” बाघेई ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई पर यूरोपीय संघ के बयान केवल उपदेश तक सीमित हैं, जबकि व्यवहार में यूरोप अपने ही सिद्धांतों पर अमल करने में बार-बार विफल रहा है।

उन्होंने कहा, “उपदेशों को रहने दें। यूरोप जो कहता है, उसे करने में लगातार नाकाम रहा है, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय कानून की बातें चरम पाखंड बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून का कोई भी नियम ईरान को एक तटीय देश होने के नाते होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को होने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने से नहीं रोकता है।”

वहीं होर्मुज स्ट्रेट से बिना शर्त ट्रांजिट को लेकर इस्माइल ने कहा, “और होर्मुज में बिना शर्त ट्रांजिट का रास्ता, यह बात उसी समय सच हो गई जब अमेरिका/इजरायली हमले ने अमेरिकी सैन्य एसेट्स को स्ट्रेट के पिछले हिस्से में ला दिया।” काजा कल्लास ने कहा था, “अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, होर्मुज स्ट्रेट जैसे पानी के रास्तों से ट्रांजिट खुला और फ्री रहना चाहिए। आज स्ट्रेट को फिर से खोलने की अपनी अपील में नेताओं ने यही बात साफ की। कोई भी पैसे देकर जाने वाली स्कीम दुनिया भर के समुद्री रास्तों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम करेगी। ईरान को ट्रांजिट फीस लगाने का कोई भी प्लान छोड़ना होगा।”

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा था कि सीजफायर होने के बाद यूरोप ऊर्जा और व्यापार के बिना किसी रुकावट के फिर से शुरू करने में अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “ईयू का एस्पाइड्स नेवल मिशन पहले से ही लाल सागर में काम कर रहा है और पूरे इलाके में शिपिंग की सुरक्षा के लिए इसे तेजी से मजबूत किया जा सकता है। यह मदद देने का सबसे तेज तरीका हो सकता है।”

You Might Also Like

राजनाथ सिंह ने समान नागरिक संहिता को बताया संविधान का हिस्सा, बोले – इस मुद्दे पर विवाद बेवजह
संजय राउत ने जताई अखंड भारत की इच्छा, बोले – गोडसे ने जिन्ना को मारा होता तो रुक सकता था देश का विभाजन
‘काशी में 10 साल में बजा विकास का डमरू’, वराणसी में बोले पीएम मोदी- बाबा जो चाह लेते हैं उसे कोई नहीं रोक पाता
राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों पर रोक लगाने की याचिकाओं की तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा- यह संभव नहीं है
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दिल्ली पहुंचीं, गणतंत्र दिवस समारोह पर होंगी मुख्य अतिथि
TAGGED:EU Vice PresidentExtreme Hypocrisyinternational lawIran-US conflictIran's RetaliationIranian LeaderIsmail BaghaeiStrait of Hormuz
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने छठ पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 9, 2021
मैनचेस्टर टेस्ट : जो रूट के जबर्दस्त शतकीय प्रहार से इंग्लैंड काफी मजबूत, भारत के खिलाफ बढ़त 186 रनों तक पहुंची
ઝાયડસ કેડિલાએ ભારતમાં લોન્ચ કરી કોરોનાની દવા…જાણો કેટલી છે કિમત
“Covaxin” May get WHO Approval Soon
मानवता की प्रगति और समृद्धि के लिए शांति व अहिंसा को प्रोत्साहित करना जरूरी : नायडू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?