1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ब्राजील में भारी बारिश, भूस्खलन से 37 लोगों की मौत, हजारों हुए विस्थापित
ब्राजील में भारी बारिश, भूस्खलन से 37 लोगों की मौत, हजारों हुए विस्थापित

ब्राजील में भारी बारिश, भूस्खलन से 37 लोगों की मौत, हजारों हुए विस्थापित

0
Social Share

रियो डी जनेरियो, 29 मई। ब्राजील के पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और करीब पांच हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। स्थानीय नागरिक सुरक्षा ने शनिवार को बताया कि पूर्वोत्तर पेर्नम्बुको प्रांत की राजधानी रिसीफ़ी सिटी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं यहां बारिश से 35 लोगों की मौत हो गई और करीब एक हजार लोगों अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा हैं।

वहीं अलागोस प्रांत में बारिश में दो लोगों की मौत हो गई तथा चार हजार से अधिक लोगों को निकाला गया।

इस बीच वर्षा जनित आपदाओं भी लोग हताहत हुए है। शनिवार को रिसीफ़ी में भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि पास के कमाराजीबी शहर में एक अन्य भूस्खलन में छह अन्य लोगों की मौत हुई हैं। पेर्नम्बुको वाटर एंड क्लाइमेट एजेंसी के अनुसार, शनिवार को रिसीफी में 150 मिमी और कमाराजीबी में 129 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

खतरे के साए में हजारों लोग

प्रांत के सिविल डिफेंस अधिकारी ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पेरनामबुको में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 760 लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है। पेरनामबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया कि लगभग 32,000 परिवार राज्य में भूस्खलन और बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं।

विस्थापितों को लिए स्कूलों में आसरा

भारी बारिश के कारण अपने घरों से विस्थापित हुए लोगों को रेसिफे शहर में स्थित स्कूलों में ठहराया जा रहा है। वहीं, अलागोस राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण प्रभावित 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code