hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Gold-Silver Rate : दूसरे दिन भी लुढ़के सोने-चांदी के दाम, MCX पर गोल्ड 1,000 रुपये से ज्यादा टूटा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Gold-Silver Rate : दूसरे दिन भी लुढ़के सोने-चांदी के दाम, MCX पर गोल्ड 1,000 रुपये से ज्यादा टूटा
राष्ट्रीयहिन्दी

Gold-Silver Rate : दूसरे दिन भी लुढ़के सोने-चांदी के दाम, MCX पर गोल्ड 1,000 रुपये से ज्यादा टूटा

Revoi Editor
Last updated: July 7, 2026 12:31 pm
Revoi Editor
Published: July 7, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 7 जुलाई। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली हावी रही, जिससे इनके भाव में करीब 1.20 प्रतिशत तक की कमजोरी देखने को मिली।

एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना पिछली क्लोजिंग 1,46,917 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,46,566 रुपये पर खुला। कारोबार बढ़ने के साथ इसमें और गिरावट आई। सुबह 9:52 बजे तक सोना 1,009 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत टूटकर 1,45,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सत्र के दौरान इसने 1,45,767 रुपये का निचला और 1,46,566 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ।

वहीं, 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,36,099 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,999 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,100 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में बिकवाली बढ़ने से चांदी 2,816 रुपये यानी 1.19 प्रतिशत टूटकर 2,33,283 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 2,32,862 रुपये और उच्चतम स्तर 2,34,100 रुपये रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,141 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.46 प्रतिशत फिसलकर 61.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस बीच, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में गोल्ड लोन देश की सबसे बड़ी सिक्योर्ड एसेट कैटेगरी बनकर उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में जारी कुल सिक्योर्ड लोन में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 31 प्रतिशत हो गई, जबकि वाहन ऋण की हिस्सेदारी घटकर लगभग 26 प्रतिशत रह गई।

You Might Also Like

सीबीआई जांच पर सीएम केजरीवाल ने कसा तंज – ‘यदि मैं भ्रष्ट हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं’
बिहार चुनाव प्रचार में राहुल गांधी की हुई इंट्री, कहा- नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में
लोकसभा में बोले जितेंद्र सिंह- पेपर लीक करने वालों को अब 5 माह के भीतर मिलेगी सजा
भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी मेरी यात्रा के दौरान और मजबूत हुई : क्रिस्टोफर लक्सन
आईपीएल 2023 : फिसड्डी दिल्ली कैपिटल्स की शीर्षस्थ गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत  
TAGGED:Crisil reportGoldGOLD LOANGold NewsGold priceGold Price IndiaGold Price NewsGold Price todayGold Rate TodayMCXMCX GoldMCX SilversilverSilver PriceSilver Price TodaySILVER RATE
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?