नई दिल्ली, 26 अगस्त। भारत ने बुधवार की रात सैन्य परिवहन विमान के जरिए नेपाल को राहत सामग्री की पहली खेप भेजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेपाली समकक्ष बालेंद्र शाह से बातचीत के कुछ घंटे बाद 10 टन राहत सामग्री व आवश्यक दवाएं भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान से भेजी गईं। विमान ने बुधवार रात करीब 8.35 बजे दिल्ली के पास हिंडन वायुसेना स्टेशन से काठमांडू के लिए उड़ान भरी और देर रात काठमांडू हवाई पहुंच गया।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक एक्स पोस्ट में विमान की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, भारत की HADR और मेडिकल सहायता काठमांडू पहुंच गई है। राहत कार्यों में मदद के लिए और सहायता जुटाई जा रही है।’
India’s HADR and medical assistance has reached Kathmandu.
More assistance is being mobilised to support relief efforts.
🇮🇳🇳🇵 pic.twitter.com/dN7XZ5jJUs
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 26, 2026
गौरतलब है कि नेपाल में तिब्बत से लगी सीमा के पास आज ही पूर्वाह्न अचानक आई भयावह बाढ़ में बड़े पैमाने पर तबाही के साथ कम से कम 95 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने नेपाली समकक्ष से बातचीत में हरसंभव सहायता का दिया था आश्वासन
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने शाम को टेलीफोन पर बातचीत में बालेंद्र शाह को स्थिति से निबटने के लिए हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर कहा, ‘इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल के अपने बहन-भाइयों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत, नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत प्रयासों के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ करीबी समन्वय कर रही हैं।’
Dispatched 10 tonnes of HADR assistance and essential medicines to support Nepal’s response to the devastating floods.
Our thoughts are with the bereaved families and all those affected.
In face of this challenge, India stands with Nepal and its people. pic.twitter.com/FUJdkJzi1o
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 26, 2026
चुनौती की घड़ी में नेपाल और उसके लोगों के साथ खड़ा है भारत – जयशंकर
डॉ. जयशंकर ने ही भारत की ओर से नेपाल में बाढ़ से निबटने में मदद के लिए 10 टन मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री और आवश्यक दवाएं भेजने की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा था, ‘नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से निबटने के प्रयासों में मदद के लिए 10 टन सहायता और आवश्यक दवाएं भेजी गई हैं। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों और इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस चुनौती की घड़ी में भारत, नेपाल और उसके लोगों के साथ खड़ा है।’
ये भी पढ़ें
- नेपाल में भीषण बाढ़ : अब तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि, 133 भारतीयों समेत 400 से अधिक लापता
- पीएम मोदी ने नेपाली समकक्ष बालेंद्र शाह से की बात, बाढ़ पीड़ितों के प्रतिजताई संवेदना


