- गांधीनगर स्थित PDEU के डायरेक्टर जनरल के ईसाई मिशनरी की तरह व्यवहार करने और योग्य गुजराती विद्वानों के स्थान पर अन्य राज्यों के ईसाई प्राध्यापकों को नियुक्त किए जाने की गंभीर शिकायतें उठी हैं
- PDEU के डायरेक्टर जनरल सोलोमन सुंदर मनोहरन पर करोड़ों रुपये के घोटालों के भी आरोप लग रहे हैं
- इस वर्ष मार्च महीने में भी इन गंभीर आरोपों की रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होने से यूनिवर्सिटी का ईसाईकरण बेखौफ जारी रहा
- क्या इन सभी बातों से संस्था के चेयरपर्सन अनजान हैं?
रिवोई एक्सक्लूसिव: वीरसिंह भाटी, 16 नवंबर, 2026 – गुजरात की राजधानी गांधीनगर में, राज्य सरकार की नाक के नीचे ही पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) में गुजराती मूल के योग्य और काबिल प्राध्यापकों की उचित संख्या में भर्ती नहीं होती है, इस यूनिवर्सिटी में इसके डायरेक्टर जनरल की कृपा दृष्टि से भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है और इससे भी आगे बढ़कर अंबानी साम्राज्य के मुखिया सम्माननीय श्री मुकेश अंबानी की इस यूनिवर्सिटी में धर्मांतरण का खेल चल रहा है। यह सब हम नहीं कहते, बल्कि PDEU से बाहर आ रही रिपोर्ट से स्पष्ट होता है।
प्राप्त विश्वसनीय विवरण के अनुसार, PDEU के डायरेक्टर जनरल डॉ. सोलोमन सुंदर मनोहरन के नेतृत्व में हिंदू विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। यह DG ईसाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देकर, हिंदू त्योहारों पर सीमाएं लगाकर और हिंदू परंपराओं को दरकिनार कर कैंपस में ईसाईकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।
डॉ. सोलोमन जब से PDEU के DG बने, लगभग तभी से उनका “मिशन” शुरू हो गया था। इस बारे में पहले भी मीडिया चिंता व्यक्त कर चुका है। PDEU में हिंदू त्योहारों के बजट में कटौती सहित हिंदुत्व विरोधी गतिविधियों के कारण यह मामला अत्यंत संवेदनशील बन जाने से ‘हिंदूफोबिया ट्रैकर’ द्वारा भी इसका संज्ञान लिया गया है।
मार्च में वायरल हुआ था पत्र:
यह मुद्दा तब सामने आया जब यूनिवर्सिटी के अंदर की स्थिति का वर्णन करने वाला एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पत्र में हिंदू स्टाफ और विद्यार्थियों ने बताया था कि कैसे उनके हिंदू त्योहारों को सीमित किया गया, उनकी परंपराओं को हाशिये पर धकेला गया और यूनिवर्सिटी के कार्यक्रमों में ईसाई मिशनरी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
पढ़ें वह पत्र यहाँ –


पत्र के अनुसार, पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) के डायरेक्टर जनरल डॉ. सोलोमन सुंदर मनोहरन एक सक्रिय ईसाई मिशनरी हैं। वे गांधीनगर और अहमदाबाद के विभिन्न चर्चों और घरों में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभाओं में ईसाई प्रचारक के रूप में काम करते रहे हैं।
सोलोमन सुंदर मनोहरन के PDEU में शामिल होने से पहले ईसाई प्रचारक के रूप में उनके कार्य का वीडियो भी उपलब्ध है।
देखें:
मार्च में वायरल हुए इस पत्र में बताया गया था कि प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति में ईसाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि गुजरातियों और विशेषकर हिंदू स्टाफ तथा विद्यार्थियों को शैक्षणिक और प्रशासनिक मामलों में भेदभाव का सामना करना पड़ता है।


गंभीर और चिंताजनक स्थिति:
इन और ऐसी अन्य कई बातों के चलते विद्यार्थियों और प्राध्यापकों में नाराजगी फैल रही है। वे यह डर व्यक्त कर रहे हैं कि यूनिवर्सिटी का उपयोग धर्मांतरण और मिशनरी गतिविधि के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में किया जा रहा है।
गांधीनगर की पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी के भीतर ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो चुका है जहाँ हिंदू विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को भेदभावपूर्ण व्यवहार और अपनी धार्मिक पहचान की अभिव्यक्ति पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इसके विपरीत अन्य धर्म के प्रभाव को स्पष्ट रूप से संस्थागत स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है, परिणामस्वरूप इस केस को ‘हिंदूफोबिया ट्रैकर’ में भी शामिल किया गया है।
यूनिवर्सिटी एक ऐसा शैक्षणिक केंद्र है जहाँ सभी पृष्ठभूमियों के व्यक्ति धार्मिक पक्षपात या दबाव के भय के बिना शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। जब एक समुदाय की धार्मिक प्रथाओं को दबाने के लिए प्रशासनिक सत्ता का उपयोग किया जाए और सामने दूसरे के प्रभाव को बढ़ावा दिया जाए, तब संस्था की तटस्थता पर प्रश्न उठते हैं।
DG सोलोमन का अतीत क्या है? कितने ईसाई फैकल्टी को भरा और गुजरातियों के साथ कैसा अन्याय हो रहा है? सोलोमन सुंदर मनोहरन पर करोड़ों के घोटालों के क्या आरोप हैं? DG सोलोमन ने PDEU की लॉ स्कूल की जिम्मेदारी किसे सौंपी है? डॉ. सोलोमन के कार्यकाल में कितने प्रोजेक्ट विफल हुए और इस कारण यूनिवर्सिटी को कितने करोड़ का चूना लगा? PDEU के प्रमुख सोलोमन और जेजी इंटरनेशनल के जॉन जी. वर्गीस के बीच क्या पक रहा है? यूनिवर्सिटी के कुछ विभागों में, कुछ स्थानों पर केवल चुनिंदा व्यक्तियों के अलावा क्यों किसी को जाने नहीं दिया जाता है? इसरो ने DG सोलोमन के प्रति क्यों नाराजगी व्यक्त की थी? क्या यह बात सच है कि हाल ही में दो गुजराती स्कॉलर प्राध्यापक स्थायी न बन सकें इसके लिए डॉ. सोलोमन ने नियमों में बदलाव कर दिया, जिसके कारण उन प्राध्यापकों ने संस्था छोड़ दी?
(इन सभी प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए पढ़ें विस्तार से कल…)
♦ रिवोई में प्रकाशित होने वाले समाचारों के बारे में अपनी राय जरूर दें – ईमेल: [email protected] ♦


