hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : ईडी ने जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक की कई संपत्तियां कुर्क कीं, न्यायिक हिरासत अवधि भी बढ़ी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महाराष्ट्र : ईडी ने जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक की कई संपत्तियां कुर्क कीं, न्यायिक हिरासत अवधि भी बढ़ी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : ईडी ने जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक की कई संपत्तियां कुर्क कीं, न्यायिक हिरासत अवधि भी बढ़ी

Vinayak Barot
Last updated: April 13, 2022 5:02 pm
Vinayak Barot
Published: April 13, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत गत फरवरी से जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक की कई संपत्तियां कुर्क की हैं। इसी क्रम में विशेष अदालत ने नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

संघीय जांच एजेंसी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने मोहम्मद नवाब मोहम्मद इस्लाम मलिक उर्फ नवाब मलिक, उनके परिवार के सदस्यों, सॉलिडस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और मलिक इंफ्रास्ट्रक्चर की संपत्तियों को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क करने का एक अस्थायी आदेश जारी किया है।

कुर्क की गईं संपत्तियों में मुंबई के उपनगरीय कुर्ला (पश्चिम) में गोवावाला परिसर और एक वाणिज्यिक इकाई, महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में स्थित 147.79 एकड़ कृषि भूमि, कुर्ला (पश्चिम) में तीन फ्लैट और बांद्रा (पश्चिम) में दो आवासीय फ्लैट शामिल हैं।

इसी क्रम में उच्चतम न्यायालय ने नवाब मलिक की उस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर विचार करने को कहा है, जिसमें उन्होंने धनशोधन मामले में उन्हें जेल से तत्काल रिहा करने का अनुरोध किया है। दरअसल, बॉम्बे उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ मंत्री ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है, जिसमें जेल से तत्काल रिहाई के अनुरोध वाली उनकी अंतरिम याचिका को खारिज कर दिया गया था।

नवाब मलिक पर कुर्ला इलाके में एक संपत्ति को हड़पने का आरोप

ज्ञातव्य है कि नवाब मलिक पर मुंबई के कुर्ला इलाके में एक संपत्ति को हड़पने का आरोप है। इस संपत्ति की बाजार में कीमत 300 करोड़ रुपये है। गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहायकों से संपत्ति सौदे की जांच के सिलसिले में ईडी ने 62 वर्षीय मलिक को गत 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

एनसीपी नेता मलिक को सात मार्च तक ईडी की हिरासत में रखा गया था और फिर उन्हें 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी। मलिक को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित एक विशेष अदालत के समक्ष सोमवार को पेश किया गया, जहां न्यायाधीश आर. एन. रोकाडे ने उनकी न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी।

You Might Also Like

अदाणी ग्रुप बना इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीज़न का ‘पावर्ड बाय पार्टनर’
गौतम अडाणी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा
टोक्यो पैरालंपिक :  प्रमोद भगत ने बैडमिंटन के विश्व खिताब में पैरालंपिक स्वर्ण भी जोड़ा, मनोज को कांस्य
यूपी चुनाव : कांग्रेस के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन, प्रियंका सिर्फ दो सीटें दिला सकीं
महाराष्ट्र में अब एनसीपी ने फंसाया पेच, सरकार में शिवसेना के बराबर प्रतिनिधित्व मांगा
TAGGED:edMAHARASHTRAMalik's judicial custodymoney laundering caseNawab malikncp leader
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?