hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र में अब एनसीपी ने फंसाया पेच, सरकार में शिवसेना के बराबर प्रतिनिधित्व मांगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महाराष्ट्र में अब एनसीपी ने फंसाया पेच, सरकार में शिवसेना के बराबर प्रतिनिधित्व मांगा
राजनीतिमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र में अब एनसीपी ने फंसाया पेच, सरकार में शिवसेना के बराबर प्रतिनिधित्व मांगा

Revoi Editor
Last updated: December 3, 2024 7:29 pm
Revoi Editor
Published: December 3, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 3 दिसम्बर। महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह से पहले अजित पवार की अगुआई वाले सहयोगी दल एनसीपी ने भी यह मांग रखकर पेच फंसा दिया है कि उसे एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बराबर सरकार में प्रतिनिधित्व चाहिए।

छगन भुजबल बोले – चुनाव में एनसीपी का स्ट्राइक रेट शिवसेना से बेहतर

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने हालिया विधानसभा चुनाव में बेहतर स्ट्राइक रेट का हवाला देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी नई सरकार में एकनाथ शिंदे के पार्टी के बराबर हिस्सेदारी से कम पर नहीं मानेगी। उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘यदि हम अपने गठबंधन में स्ट्राइक रेट देखें तो भाजपा पहले नंबर पर है और दादा (अजित पवार) की एनसीपी दूसरे नंबर जबकि शिंदे की सेना तीसरे नंबर पर है। इसलिए हमारी मांग है कि सरकार में हमें भी शिंदे सेना के बराबर जगह मिले।’

उल्लेखनीय है कि हालिया विधानसभा चुनाव में स्ट्राइक रेट का हवाला देकर छगन भुजबल ने पहले अजित पवार के लिए सीएम की कुर्सी मांगी थी। 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 132 सीटों पर जीत मिली है। उसने 148 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस लिहाज से भाजपा का स्ट्राइक रेट 88.5 फीसदी रहा, जबकि 59 सीटों पर चुनाव लड़कर 41 सीटें जीतने वाली एनसीपी का स्ट्राइक रेट 69.5 फीसदी रही। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 56 पर जीत दर्ज की थी। उसका स्ट्राइक रेट 70.4 फीसदी रहा।

फिलहाल सियासी दांवपेच के बीच नई सरकार पांच दिसम्बर को शपथ लेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन महायुति गठबंधन ने अब तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। राज्य भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार (चार दिसम्बर) को होगी, जिसमें माना जा रहा है कि फडणवीस के नाम पर मुहर लगेगी।

यह भी तय है कि नई सरकार में अजित पवार उप मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन एकनाथ शिंदे को लेकर अब तक तय नहीं हो सका है कि उनकी भूमिका क्या होगी। इस पर संशय जारी है। विभागों और मंत्रियों की संख्या को लेकर भी अंदरूनी खींचतान की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। शिवसेना नेताओं ने सोमवार को कहा था कि गठबंधन राजनीति की ‘परंपरा’ के अनुसार, यदि मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलता है तो उनकी पार्टी को गृह विभाग मिलना चाहिए।

You Might Also Like

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई का केस SC पहुंचा, CJI बोले- करेंगे विचार
सुशासन दिवस : अटल जी की जयंती को खास बनाएगी भाजपा, 25 दिसम्बर को देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम
तुर्किये पर सरकार का एक्शन : भारतीय हवाई अड्डों की सुरक्षा करने वाली कम्पनी सेलेबी की मंजूरी रद
अफगानिस्तान : कंधार की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट, 32 लोगों की मौत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूरत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
TAGGED:equal representation with Shiv SenaMAHARASHTRAMahayuti governmentNow NCP created problem
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?