hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कलकत्ता हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी – रामनवमी पर बंगाल के हिंसा वाले क्षेत्रों में चुनाव रोकने की दी चेतावनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > कलकत्ता हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी – रामनवमी पर बंगाल के हिंसा वाले क्षेत्रों में चुनाव रोकने की दी चेतावनी
चुनावराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

कलकत्ता हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी – रामनवमी पर बंगाल के हिंसा वाले क्षेत्रों में चुनाव रोकने की दी चेतावनी

Revoi Editor
Last updated: April 23, 2024 8:21 pm
Revoi Editor
Published: April 23, 2024
Share
SHARE

कोलकाता, 23 अप्रैल। कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल  में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर सख्त टिप्पणी की है और  स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि वह उन निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की अनुमति नहीं देगा, जहां राम नवमी समारोह के दौरान साम्प्रदायिक हिंसा देखी गई है। हालांकि, हिंसाग्रस्त जगह को लेकर चुनाव रोकने के संबंध में अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।

चुनाव आयोग से कहा – बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र में स्थगित करें चुनाव

उच्च न्यायालय ने इसके साथ ही चुनाव आयोग से मौजूदा स्थिति को देखते हुए बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव स्थगित करने को भी कहा है। कोर्ट ने कहा, ‘हमारा प्रस्ताव है कि हम भारत के चुनाव आयोग को एक सिफारिश करेंगे कि जो लोग शांति से जश्न नहीं मना सकते, उन्हें चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हम चुनाव आयोग को प्रस्ताव देंगे कि बरहामपुर (मुर्शिदाबाद क्षेत्र) में चुनाव टाल दिया जाए। दोनों पक्षों की यह असहिष्णुता अस्वीकार्य है।’

यदि लोग इस तरह लड़ रहे तो वे निर्वाचित प्रतिनिधियों के लायक नहीं

गौरतलब है कि रामनवमी के दिन मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणम की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह फैसला सुनाया है। बेंच ने कहा कि यदि लोग शांति और सद्भाव में नहीं रह सकते हैं, तो हम कहेंगे कि चुनाव आयोग इन जिलों में संसदीय चुनाव नहीं करा सकता। यही एकमात्र तरीका है। आचार सहिंता लागू होने के बावजूद, यदि लोगों के दो समूह इस तरह लड़ रहे हैं तो वे किसी भी निर्वाचित प्रतिनिधियों के लायक नहीं हैं।

अदालत ने ममता सरकार को भी लगाई फटकार, मांगी रिपोर्ट

कलकता हाई कोर्ट ने राज्य में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी सरकार को भी फटकार लगाते हुए कहा, ‘चुनाव सात मई और 13 मई को हैं। हम कहेंगे कि चुनाव कराने ही नहीं चाहिए। ऐसे चुनाव का क्या फायदा? कोलकाता में भी 23 स्थान ऐसे हैं, जहां जश्न मनाया गया, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।’

अदालत ने तीखे लहजे में कहा कि यदि आचार सहिंता लागू होने पर ऐसा हो रहा है, तो राज्य पुलिस क्या करती है? केंद्रीय बल क्या कर रहे हैं? दोनों झड़पों को रोक नहीं सके। अब तक कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है? अदालत के सवाल पर राज्य की तरफ पेश हुए वकील ने कहा कि सीआईडी ने अब जांच अपने हाथ में ले ली है। कोर्ट ने राज्य सरकार से हलफनामे के रूप में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

You Might Also Like

वैश्विक अस्थिरता के बीच जी4 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार पर दिया जोर
यूपी : डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान की  चेतावनी – रील बनाने वाले पुलिसकर्मी नौकरी से होंगे बर्खास्त
राहुल गांधी के लिए विदेशी अपने हैं और ‘अपने देश के लोग बेगाने’ : केशव प्रसाद मौर्य
कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान को माना अनुशासनहीनता, कारण बताओ नोटिस जारी
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज होना होगा पेश
TAGGED:Calcutta high courtHigh Court's strict commentram navamiViolence prone areas of BengalWarned to stop elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?