बॉलीवुड: सोनाक्षी व हुमा कुरैशी ने पूरी की फिल्म डबल एक्सएल की शूटिंग

मुंबई, 14 दिसम्बर। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर डबल एक्सएल की शूटिंग पूरी हो गयी है। टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज की फिल्म डबल एक्सएल की शूटिंग पूरी हो गयी है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरेशी, जाहिर इकबाल और महत राघवेंद्र की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म को सतराम रमानी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन और न्यू दिल्ली में बड़े पैमाने पर पूरी कर ली गई है।

डबल एक्सएल दो प्लस साइज महिला के दिल को छू जानेवाली कहानी है, एक उत्तर प्रदेश से है तो दूसरी नई दिल्ली की चकाचौंध और ग्लैमरस दुनिया से है। वे एक ऐसे समाज से जुंझ रही हैं जहां एक महिला की खूबसूरती और आकर्षण उसके साइज पर निर्भर करती है। सोनाक्षी और हुमा, जो अक्सर अपने-अपने ‘साइज़’ के लिए ट्रॉल्स का शिकार होती रही हैं, वे इस फिल्म के लिए पहली और सबसे सही पसंद थीं। यह फिल्म 2022 की गर्मियों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

डबल एक्सएल में जहीर इकबाल (जो आखिरी बार नोटबुक में देखे गए थे) भी हैं और तमिल सिनेमा की युवा सनसनी महत राघवेंद्र इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। डबल एक्सएल समाज में चल रही बदमाशियों और बॉडी शेमिंग जैसे लांछनो को बहुत मजाकियां तरीके से लोगों के सामने लाने का इरादा रखती है । यह फिल्म 2022 की गर्मियों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है ।

गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स की के इस प्रोजेक्ट को मुदस्सर अजीज और टी-सीरीज फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया जायेगा । डबल एक्सएल, वाकाओ फिल्म्स, एलिमेन3 एंटरटेनमेंट और रिक्लाइनिंग सीट्स सिनेमा का प्रोडक्शन है । फ़िल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ।

RELATED ARTICLES

Most Popular