hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर का हिजाब खींचा, कांग्रेस ने घटिया हरकत का वीडियो जारी कर इस्तीफा मांगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर का हिजाब खींचा, कांग्रेस ने घटिया हरकत का वीडियो जारी कर इस्तीफा मांगा
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर का हिजाब खींचा, कांग्रेस ने घटिया हरकत का वीडियो जारी कर इस्तीफा मांगा

Revoi Editor
Last updated: December 15, 2025 10:38 pm
Revoi Editor
Published: December 15, 2025
Share
SHARE

पटना, 15 दिसम्बर। पटना में सोमवार को एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथित तौर पर एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींच दिया। कांग्रेस ने सीएम नीतीश के इस कृत्य को घटिया हरकत करार दिया और इस बाबत एक वीडियो जारी कर उनसे इस्तीफे की मांग कर डाली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मुख्यमंत्री आवास पर हुए एक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान हुई, जहां नए भर्ती हुए आयुष डॉक्टरों को उनके नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे। इसी दौरान जब एक महिला डॉक्टर हिजाब में नियुक्ति पत्र लेने पहुंचीं तो नीतीश कुमार ने कुछ बात करने के साथ उसका हिजाब खींच दिया।

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने लिखा, ‘ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इनकी बेशर्मी देखिए – एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच लिया।’

नीतीश को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, ये घटियापन माफी के लायक नहीं

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए पार्टी ने कहा, ‘बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी नीच हरकत कर रहा है। सोचिए – राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी? नीतीश कुमार को इस घटिया हरकत के लिए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। ये घटियापन माफी के लायक नहीं है।’

ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

इनकी बेशर्मी देखिए- एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच लिया।

बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी नीच हरकत कर रहा है। सोचिए- राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी?

नीतीश कुमार… pic.twitter.com/2AO6czZfAA

— Congress (@INCIndia) December 15, 2025

वीडियो में दिख रही महिला की पहचान नुसरत परवीन के रूप में हुई है। फुटेज में, नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देने के बाद महिला डॉक्ट से उनके हेडस्कार्फ के बारे में पूछते और उसे हटाने का निर्देश देते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले कि वह जवाब दे पातीं, कथित तौर पर उन्होंने खुद ही उनका हिजाब नीचे खींच दिया।

मुख्यमंत्री की इस हरकत से महिला साफ तौर पर हैरान दिखीं जबकि इवेंट में मौजूद दूसरे लोग बैकग्राउंड में हंसते हुए दिखे। इस इवेंट में कुल 1,283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिनमें 685 आयुर्वेदिक, 393 होम्योपैथिक और 205 यूनानी प्रैक्टिशनर शामिल थे।

You Might Also Like

बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित, 6 व 11 नवम्बर को मतदान, 14 नवम्बर को आएंगे परिणाम
सरकार का बड़ा फैसला : दर्द और बुखार की हाई-डोज निमेसुलाइड दवाओं पर लगाई रोक
रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! राष्ट्रपति ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर छूट बढ़ाकर दुनिया को किया हैरान
‘I.N.D.I.A’ गठबंधन की बैठक आज, सीट बंटवारे समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा, जानिए क्या बोलीं ममता बनर्जी
शेयर बाजार में तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 639 अंक उछला, निफ्टी 24100 के करीब
TAGGED:Bihar CMCongress demanded his resignationCongress released a videoNITISH KUMARNitish pulled a female doctor's hijab
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?