hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Parliament Monsoon Session 2026 : आज सर्वदलीय बैठक, 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Parliament Monsoon Session 2026 : आज सर्वदलीय बैठक, 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
राष्ट्रीयहिन्दी

Parliament Monsoon Session 2026 : आज सर्वदलीय बैठक, 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

Revoi Editor
Last updated: July 19, 2026 11:16 am
Revoi Editor
Published: July 19, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 जुलाई। संसद के मानसून सत्र 2026 की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में होगी, जिसमें सरकार दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए विपक्ष सहित सभी दलों से सहयोग की अपील करेगी।

Contents
20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा सत्रबदला-बदला दिख सकता है संसद का गणितलोकसभा अध्यक्ष के फैसलों पर भी नजरइन अहम विधेयकों पर होगी चर्चा

20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा सत्र

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार की सिफारिश पर दोनों सदनों का सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि सत्र का उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक चर्चा और आवश्यक विधायी कार्यों को आगे बढ़ाना है।

बदला-बदला दिख सकता है संसद का गणित

इस बार मानसून सत्र में संसद का राजनीतिक समीकरण भी बदला हुआ नजर आ सकता है। तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक मतभेद, कांग्रेस और डीएमके के बीच बढ़ी दूरी तथा उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना से कुछ सांसदों के अलग होने जैसी राजनीतिक घटनाओं का असर सदन की संरचना पर पड़ सकता है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इससे एनडीए की संख्या मजबूत हो सकती है, जबकि इंडिया गठबंधन की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

लोकसभा अध्यक्ष के फैसलों पर भी नजर

सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों और उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों से जुड़े विलय संबंधी मामलों पर निर्णय ले सकते हैं। वहीं, डीएमके ने भी लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने सांसदों के लिए कांग्रेस से अलग बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

इन अहम विधेयकों पर होगी चर्चा

मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पेश किए जाने की संभावना है। इनमें प्रमुख रूप से-

  • महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन से संबंधित 131वां संविधान संशोधन विधेयक
  • 130वां संविधान संशोधन विधेयक
  • वन नेशन, वन इलेक्शन विधेयक
  • एफसीआरए (FCRA) संशोधन विधेयक
  • विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक
  • एंटी-डोपिंग विधेयक
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने संबंधी विधेयक
  • कॉरपोरेट कानून, सिक्योरिटीज मार्केट कोड और कोड ऑन वेजेज से जुड़े विधेयक

You Might Also Like

सुकेश चंद्रशेखर का केजरीवाल पर एक और लेटर बम, अब पॉलीग्राफ टेस्ट की दी चुनौती
कोहरे ने बिगाड़ा फ्लाइट्स का शेड्यूल : IGI एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एडवाइजरी जारी कर कहा- संपर्क में रहें यात्री नहीं तो होगी मुश्किल
कांग्रेस ने पूछा – सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना पर भाजपा का क्या रुख है?
साठ सालों तक विकास परियोजनायें लटकाने की परंपरा रही : पीएम मोदी
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, 595 अंकों की मजबूती से सेंसेक्स 84000 के पार, निफ्टी 25900 के निकट
TAGGED:All Party MeetingHindi newsIndia alliancekiren rijijuMonsoon Session Livendaom birlaOne Nation - One Election billParliament Monsoon Session 2026Parliament Session NewsWomen's Reservation Bill
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?