hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तरकाशी सुरंग हादसा : लगभग 30 मीटर तक पूरा हुआ वर्टिकल ड्रिलिंग का काम, बैकअप संचार भी स्थापित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तरकाशी सुरंग हादसा : लगभग 30 मीटर तक पूरा हुआ वर्टिकल ड्रिलिंग का काम, बैकअप संचार भी स्थापित
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तरकाशी सुरंग हादसा : लगभग 30 मीटर तक पूरा हुआ वर्टिकल ड्रिलिंग का काम, बैकअप संचार भी स्थापित

Vinayak Barot
Last updated: November 27, 2023 6:43 pm
Vinayak Barot
Published: November 27, 2023
Share
SHARE

उत्तरकाशी, 27 नवम्बर। उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में हादसे के बाद पिछले दो सप्ताह से फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए की जा रही वर्टिकल ड्रिलिंग का काम अब लगभग 30 मीटर तक पूरा कर लिया गया है। एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सैयद अता हसनैन ने कहा, ‘हालात नियंत्रण में हैं। आवश्यकता के अनुसार भोजन और दवाएं अंदर जा रही हैं। मनोवैज्ञानिक पहलुओं को भी महत्व दिया गया है। बैकअप संचार स्थापित किया गया है और लगातार परिवार के सदस्य उनसे बातचीत कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री वहां पर गए थे। चिंता की कोई बात नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक येलो अलर्ट है। यानी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसकी वजह से काम में बाधा आने की आशंका नहीं है। मैं फिर से आश्वासन देना चाहता हूं कि सभी फंसे हुए श्रमिकों को बचाया जाएगा।’

मलबे में फंसे अमेरिकी ऑगर मशीन के शेष हिस्से निकाले गए

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ड्रिलिंग के दौरान मलबे में फंसे अमेरिकी ऑगर मशीन के शेष हिस्से सोमवार तड़के बाहर निकाल लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस सन्धु घटनास्थल पर चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए सिलक्यारा भी पहुंचे थे। आज प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल भी सिल्कयारा टनल बचाव स्थल पर पहुंचे। सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए विदेशी विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर मौके पर मौजूद हैं।

गौरतलब है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा गत 12 नवम्बर को ढह गया था, जिसके कारण उसमें काम कर रहे श्रमिक फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कई एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

You Might Also Like

दिल्ली चुनाव : भाजपा ने केजरीवाल पर महिलाओं को धोखा देने का लगाया आरोप, जांच की उठाई मांग
UP MLC Chunav: भाजपा ने छांट लिए 36 एमएलसी प्रत्याशी, अब सिर्फ नामों की घोषणा बाकी
ट्रैक्टर के बाद अब साइकिल मार्च : विपक्ष से बोले राहुल गांधी – एक रहेंगे तो नहीं दबा पाएंगे भाजपा व आरएसएस
मोदी सरकार ने भारत के श्रमिकों की ‘व्यापक उपेक्षा और शोषण’ किया है: कांग्रेस का आरोप
ICC टी20 विश्व कप में खिताबी जीत से आह्लादित कप्तान सूर्यकुमार बोले- ‘बुमराह एक राष्ट्रीय धरोहर हैं’
TAGGED:Uttarkashi Tunnel CollapseUttarkashi Tunnel Collapse RescueVertical drilling work
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?