नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। पंजाब में 27 अक्टूबर से पांच नवम्बर तक प्रस्तावित एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष टीम की मंगलवार को घोषणा कर दी गई। बीते एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है।
After creating history at the Asian Games in Japan, Team India is ready to return to the pitch. 🔥🇮🇳
Meet the Indian Men’s Hockey squad for the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026. 🏑
Besides the 18-member playing squad, the two reserve players will be Vishnu Kant Singh and Angad Bir Singh.
🗓️ Oct 27 to Nov 5
📍 Jalandhar & Mohali (Punjab, India)Check out the full schedule ->
https://t.co/fq79cw5DQJ#HockeyIndia #IndiaKaGame #HeroACT2026
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 13, 2026
हालांकि एशियाई खेलों और विश्व कप टीम से बाहर रहे गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है। युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालागे भी टीम में हैं। मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह 18 सदस्यीय टीम में दो रिजर्व खिलाड़ी हैं।
रिकॉर्ड 5 बार की चैम्पियन है भारतीय टीम
उल्लेखनीय है कि हरमनप्रीत की कप्तानी में आइची-नागोया 2026 में भारत ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतकर लॉस एंजेलिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय टीम का ध्यान एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पर केंद्रित है, जिसमें वह रिकॉर्ड पांच बार की चैम्पियन है। वर्ष 2024 में हुलुनबुइर (चीन) में भारत ने प्रतियोगिता के आठवें संस्करण में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर सर्वजेता का गौरव अर्जित किया था।
The stage is set for another chapter of Hero Asian Champions Trophy in India. 🇮🇳
Punjab, get ready. Mark your calendar. The complete schedule has been released. 🏑
🗓️ Oct 27 to Nov 5
📍 Jalandhar & Mohali (Punjab, India)#HockeyIndia #IndiaKaGame #HeroACT2026 https://t.co/Ij66NMdDCF
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 9, 2026
पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी
दिलचस्प यह है कि एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के जरिए पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है। इसके मुकाबले जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे। छह देशीय टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश भाग लेंगे। चूंकि पाकिस्तान ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था, लिहाजा उसकी जगह बांग्लादेश को शामिल किया गया है।
भारतीय टीम :
गोलकीपर : सूरज करकेरा, कृशन बहादुर पाठक।
डिफेंडर : संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा।
मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलाकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह।
फॉरवर्ड : शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह।
रिजर्व : विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह।


