नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) में भागीदारी करने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। इन खेलों में भारत ने कुल 21 स्वर्ण, 27 रजत व 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चीन, मेजबान जापान व कोरिया गणराजय के बाद चौथा स्थान हासिल किया। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को देश के करोड़ों नागरिकों की सफलता बताते हुए उन्हें बधाई दी।
जुनून जब जीत में बदलता है तो देश को गौरव मिलता है
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इतने सारे मेडल जीतना और उन्हें एक साथ हासिल करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी इस बात का उदाहरण हैं कि जब जुनून जीत में बदलता है तो वह न केवल मेडल लेकर आता है, बल्कि खिलाड़ियों के चेहरों पर एक विशेष चमक भी दिखाई देती है। इससे पूरा देश गौरवान्वित होता है।
तिरंगे की शान बढ़ाना सबसे बड़ी सफलता
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने 140 करोड़ देशवासियों को गर्व करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी सफलता तिरंगे की शान बढ़ाना है। खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान और सम्मान बढ़ाया है, इसलिए उनकी सफलता केवल उनकी अपनी नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की सफलता है। उन्होंने सभी देशवासियों की ओर से खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।
हॉकी में पुरुष और महिला टीमों ने जीता गोल्ड
प्रधानमंत्री मोदी ने Aichi-Nagoya 2026 में भारतीय हॉकी टीमों के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
Glimpses from a memorable interaction with our champions who made India proud at the Asian Games! https://t.co/YovmboGfBO
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2026
क्रिकेट में लगातार दूसरी बार पदक
उन्होंने कहा कि क्रिकेट में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने अपने पिछले प्रदर्शन के रिकॉर्ड को भी दोहराया है।
कबड्डी में भी दोनों टीमों का स्वर्णिम प्रदर्शन
कबड्डी में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। पीएम मोदी ने इसे भी एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
We in India remain committed to boosting the sports ecosystem and also supporting our athletes so that they can shine and inspire several youngsters across the nation. https://t.co/rF3WrbKyLb
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2026
तीरंदाजी, शूटिंग और मुक्केबाजी में मिली बड़ी सफलता
पीएम मोदी ने कहा कि तीरंदाजी में भारत ने पांच स्वर्ण पदक जीते। शूटिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इसके अलावा मुक्केबाजी और कुश्ती में खिलाड़ियों ने बड़ी सफलताएं हासिल कीं।
एथलेटिक्स में नए रिकॉर्ड, वेटलिफ्टिंग में 28 वर्षों बाद पदक
प्रधानमंत्री ने कहा कि एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड बनाए। वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद भारत को पदक मिला। वहीं, 1982 के बाद मैराथन में भारत की यह पहली सफलता रही, जिसे उन्होंने बेहद खुशी की बात बताया।


