hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस का जताया आभार, बोले – ‘रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस का जताया आभार, बोले – ‘रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं’
खेलहिन्दी

शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस का जताया आभार, बोले – ‘रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं’

Vinayak Barot
Last updated: November 27, 2023 7:18 pm
Vinayak Barot
Published: November 27, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सत्र के लिए गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंपे जाने पर फ्रेंचाइजी प्रबंधन का उनपर भरोसा जताने के लिए आभार जताया है और टीम का नेतृत्व करने को लेकर उत्सुकता जाहिर की है।

उल्लेखनीय है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) में लौटने के बाद गिल को आज ही दिन में आधिकारिक तौर पर जीटी का कप्तान नियुक्त किया गया। हार्दिक के नेतृत्व में गुजरात ने आईपीएल 2022 में खिताब जीता था, जो फ्रेंचाइजी का डेब्यू सीजन था। वहीं, जीटी ने 2023 में भी फाइनल फाइनल तक का सफर तय किया, जहां उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से मात खानी पड़ी।

शुभमन गिल ने एक बयान में कहा, ‘मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझपर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करता हूं। हमारे दो सीजन असाधारण रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।’ गिल ने जीटी के लिए पिछले दो सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने वर्ष 2022 में 483 जबकि 2023 में 890 रन बनाए। उन्होंने पिछले वर्ष ‘ऑरेंज कैप’ भी हासिल की थी।

I am proud to assume the Captaincy of Gujarat Titans and I cannot thank the franchise enough for their trust in me to lead such a fine team. Let’s make it memorable!

To all the fans… #AavaDe! 💪 pic.twitter.com/LNELWqwURD

— Shubman Gill (@ShubmanGill) November 27, 2023

गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर पर जबर्दस्त ग्रोथ दिखाई है – सोलंकी

GT के टीम निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, ‘गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर पर जबर्दस्त ग्रोथ दिखाई है। हमने उन्हें न सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है। मैदान पर उनके योगदान ने गुजरात टाइटंस को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की है। उनकी परिपक्वता और कौशल उनके ऑन फील्ड प्रदर्शन में स्पष्ट नजर आता है। हम शुभमन जैसे युवा लीडर के साथ यह सफर शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

विक्रम सोलंकी ने इसके अलावा हार्दिक की कप्तानी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘जीटी के पहले कप्तान के रूप में हार्दिक ने फ्रेंचाइजी को दो सत्र में शानदार प्रदर्शन करने में मदद की, जिसमें टीम ने एक बार आईपीएल खिताब जीता और एक बार उपविजेता रही। उन्होंने अब अपनी शुरुआती टीम एमआई में लौटने की इच्छा जताई है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’ गौरतलब है कि हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद गुजरात को 15 करोड़ रुपये के अलावा ट्रांसफर फीस के तौर पर मोटी रकम मिलेगी। इस फीस का एक हिस्सा हार्दिक के पास भी जाएगा।

You Might Also Like

अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल सामग्री आपूर्ति करने वाली संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध
अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन पर पीएम मोदी बोले – दुनिया भारत को नई संभावनाओं की ‘नर्सरी’ के तौर पर देख रही
पाकिस्तान में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ले रहीं ज्यादा तलाक, एक दशक में 58% बढ़े मामले
स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें:, दिल्ली पुलिस ने जारी किया संदेश
भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या 3 लाख से नीचे गिरी, 191 दिनों में न्यूनतम एक्टिव केस
TAGGED:Cricketexciting brandgratitude to Gujarat TitansIPL 2024Shubman Gill
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?