ऋचा चड्ढा पर अब अशोक पंडित का फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

मुंबई, 25 नवंबर। ऋचा चड्ढा कल से अपने एक ट्वीट को लेकर सबके निशाने पर हैं। ऋचा के कमेंट ने कई लोगों को दुखी किया है और सभी का मानना है कि उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया है। अक्षय कुमार के बाद अब फिल्ममेकर अशोक पंडित का भी गुस्सा ऋचा पर फूटा है। पंडित की ओर से ऋचा के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने ऋचा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ऋचा के कमेंट से काफी आहत हुए हैं। उन्हें लगता है कि ऋचा ने इस तरह से भारतीय सेना का और गलवान के शहीदों का अपमान किया है। पंडित को लगता है कि ऋचा ने जानबूझकर यह अपमान किया है। बता दें कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान के बाद ऋचा ने कहा था, ‘गलवान हाय कह रहा है’।

ऋचा ने जैसे ही ट्वीट किया वे सभी की नजरों में आ गईं। भारतीय सेना के अपमान को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। भाजपा, विश्व हिंदु परिषद से लेकर आम लोगों तक ने ऋचा के इस कमेंट को बेहद गलत बताया। अशोक पंडित का कहना है, ‘भारत का नागरिक होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि उन ​लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाए, जो हमारे सुरक्षा बलों के विरुद्ध गलत कमेंट करते हैं। सेना हमारी और देश की सुरक्षा करती है, ऐसे में उनका अपमान करने वालों को देश विरुद्ध गतिविधि करने वाला तत्व माना जाना चाहिए। मुझे लगता है कि देशभक्त होने के नाते मुझे उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करनी चाहिए। पुलिस अब कानून के तहत उन पर आगे कार्रवाई करेगी।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular