अस्ताना, 30 अक्टूबर। भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने शुक्रवार को यहां विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इतिहास सृजित किया और स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन बैठीं। वह सुशील कुमार के बाद विश्व चैम्पियन बनने वाली देश की दूसरी पहलवान हैं। सुशील ने 2010 में पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग का खिताब जीता था।
Manisha Bhanwala is a World Champion!! 🥇
She becomes India’s first Women’s World Champion and the only second Indian to win gold at the World Wrestling Championships. 🇮🇳🔥🔥
Manisha pulled off a stunning comeback, rallying from 0-6 down to beat USA’s Abigail Nette 8-6 in the 59kg gold-medal bout to become champion. 👑
📸 UWW
— Khel Now (@KhelNow) October 30, 2026
अमेरिकी अबीगैल के खिलाफ 0-6 से पिछड़ने के बाद असाधारण वापसी
मनीषा ने महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग के फाइनल में 0-6 से पिछड़ने के बाद जबर्दस्त वापसी की और ‘पैन अमेरिकन’ चैम्पियन अमेरिका की अबीगैल नेट्टे को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने इसके साथ ही महिला विश्व चैम्पियन का लंबा इंतजार खत्म कर दिया। मनीषा ने एकतरफा सेमीफाइनल में कजाखस्तान की अल्तिन शगायेवा को परास्त किया था।
विश्व कुश्ती के एक ही संस्करण में 3 भारतीय महिलाओं ने फाइनल में बनाई जगह
मनीषा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला कुश्ती के लिए यह विश्व चैंपियनशिप यादगार बन गई। पहली बार इस प्रतियोगिता के एक ही आयोजन में तीन भारतीय महिला पहलवानों ने स्वर्ण पदक के मुकाबलों में जगह बनाई।
Manisha Becomes India’s First Women’s World Champion
https://t.co/zfwDKWa4ru
— United World Wrestling (@wrestling) October 30, 2026
नीलम व काजल को रजत, तनु ने जीता कांस्य
नीलम सिरोही (50 किग्रा) और काजल धोचक (76 किग्रा) को गुरुवार को अपने-अपने फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि तनु शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
बृजभूषण शरण सिंह ने मनीषा को दी बधाई
इस बीच भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस ऐतिहासिक सफलता पर मनीषा भानवाला को बधाई दी है। उन्होंने साथ ही में तनु शर्मा को कास्य, नीलम सिरोही व काजल धोचक को रजत पदक प्राप्त करने पर भी बधाई दी है।
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘भारत की बेटी मनीषा भानवाला को विश्व कुश्ती चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 1-6 से पिछड़ने के बावजूद जिस अद्भुत साहस, संघर्ष और आत्मविश्वास के साथ आपने लगातार 7 अंक हासिल कर 8-6 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, वह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। आपने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है और लाखों बेटियों के सपनों को नई उड़ान दी है।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘साथ ही में तनु शर्मा को कांस्य, नीलम सिरोही व काजल धोचक को रजत पदक प्राप्त करने पर ढेरों शुभकामनाएं। आप सभी का यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। देश को आप पर गर्व है। आप सभी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।’


