hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री योगी का सपा पर गंभीर आरोप, बोले- जनता के लिए कुछ करते तो चुनाव से ना घबराते
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मुख्यमंत्री योगी का सपा पर गंभीर आरोप, बोले- जनता के लिए कुछ करते तो चुनाव से ना घबराते
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मुख्यमंत्री योगी का सपा पर गंभीर आरोप, बोले- जनता के लिए कुछ करते तो चुनाव से ना घबराते

Vinayak Barot
Last updated: January 10, 2022 12:11 pm
Vinayak Barot
Published: January 10, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 10 जनवरी । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से राजनीतिक दलों के शब्दों के बाण भी तेज होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में विपक्षी दलों विशेषकर सपा पर तंज तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी जनता के लिए कुछ भी नही करती है उसे ही चुनाव से घबराहट होती है। योगी आदित्यनाथ ने इस बार चुनाव में विपक्ष की तुलना ऐसे विद्यार्थी से की जो साल भर पढ़ाई न करें और सोचें टॉप कर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पर कोरोना संक्रमण काल में आए संकट के समय भाजपा ही उनके साथ थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी जैसे दल जब जनता के लिए कुछ नही करते हैं तो उनको चुनाव से घबराहट होती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चाचा व भतीजा सब गायब थे। जनता के साथ सिर्फ भाजपा सरकार और कार्यकर्ता ही थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास इस बार के चुनाव में कोई मुद्दा ही नही है। हम तो जनता के लिए काम करते हैं, इसी कारण भाजपा के लिए चुनाव तो एक लोकतांत्रिक उत्सव है और हमको कोई घबराहट नही है।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 2017 के पहले जब नौकरी निकलती थी तो परिवार में विवाद का कारण ही यही था कि वसूली कौन करे। चाचा और भतीजे आपस मे इसी लिए लड़ते थे। उन्होंने ना तो देश के बारे में और ना ही प्रदेश के बारे में कभी अच्छा सोचा। जब यह लोग अच्छा सोच नहीं सकते तो फिर अच्छा कैसे बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की संवेदना गांव के विकास के लिए नहीं थी। गरीब के उत्थान के लिए नहीं थी। महिलाओं के कल्याण के लिए नहीं थी। युवाओं के रोजगार के लिए नहीं थी और किसानों की खुशहाली के लिए नहीं थी,उनकी संवेदना आंतकवादियों के प्रति थी।

(PHOTO-FILE)

You Might Also Like

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुलासा – सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाक पीएम इमरान ने भेजा था संदेश
चीन में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार ने भेजी जीनोम सीक्वेंसिंग नोटिस
‘सुनो केजरीवाल, सुनो योगी’ : प्रधानमंत्री की स्पीच के बाद योगी और केजरीवाल के बीच ट्विटर पर वार
उत्तर प्रदेश : राधा मोहन सिंह ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा- भ्रष्टाचार व माफियाराज से मुक्त हुआ यूपी
बायोटेक के शीर्ष 10 देशों के समूह में शामिल होने से भारत अब बहुत दूर नहीं : पीएम मोदी
TAGGED:akhilesh yadavcm yogispup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?