hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुलासा – सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाक पीएम इमरान ने भेजा था संदेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुलासा – सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाक पीएम इमरान ने भेजा था संदेश
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुलासा – सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाक पीएम इमरान ने भेजा था संदेश

Vinayak Barot
Last updated: January 24, 2022 11:16 pm
Vinayak Barot
Published: January 24, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 जनवरी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मौजूदा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए उनके पास पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का संदेश भेजा गया था।

भाजपा मुख्यालय में पंजाब चुनाव के निमित्त एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए सीटों के बंटवारे की घोषणा के लिए आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के मुखिया कैप्टन अमरिंदर ने कहा, ‘मुझे पाकिस्तान से संदेश मिला था कि नवजोत सिद्धू को सरकार में बहाल किया जाए क्योंकि वह इमरान खान के पुराने दोस्त हैं।’

Leaders of BJP-Led alliance in Punjab jointly address a press conference at party headquarters in New Delhi. https://t.co/uXc6yapnyh

— BJP (@BJP4India) January 24, 2022

अमरिंदर ने कहा, ‘मुझे संदेश मिला कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक अनुरोध भेजा है कि यदि आप सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में ले सकते हैं, तो मैं आपका आभारी रहूंगा। वह मेरे पुराने दोस्त हैं। अगर वह काम नहीं करते हैं, तो आप उन्हें हटा सकते हैं।’

‘मैंने सिद्धू को पद से हटाया क्योंकि वह इंकम्पीटेंट व यूजलेस  था‘

पंजाब के पूर्व सीएम ने कहा, , ‘मैंने सिद्धू को पद से हटाया क्योंकि वह इंकम्पीटेंट (अक्षम), यूजलेस (बेकार) था। 70 दिन में उसने एक फाइल पूरी नहीं की थी।’ अमरिंदर ने दावा किया कि इसके बाद भी जब सिद्धू के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें हटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान से संदेश आया था।

अमरिंदर दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पास ‘दिमाग नहीं’ है और उन्होंने पांच साल पहले सोनिया गांधी को इस अक्षम व्यक्ति (सिद्धू) को पार्टी में शामिल न करने की सलाह दी थी।

कैप्टन अमरिंदर ने साफ शब्दों में यह खुलासा भी किया कि राज्य में अवैध रेत खनन मामले में वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता की जानकारी मिलने के बावजूद, उन्होंने ‘पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा की भावना’ से कोई काररवाई नहीं की और इसलिए भी कि उन्हें सोनिया गांधी से ‘हरी झंडी’ नहीं मिली थी।

गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया था। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने कई आरोप लगाए थे। अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में पर्यटन मंत्री रहे सिद्धू ने अमरिंदर सिंह द्वारा अपना विभाग बदलने के बाद मंत्रालय छोड़ दिया था।

You Might Also Like

भाजपा सरकार को नोटबंदी की नाकामी का स्मारक बनवा देना चाहिए…, धीरज साहू के मामले पर अखिलेश का तंज
हांगझू एशियाई खेल : निशानेबाजी स्पर्धाओं के अंतिम दिन भी लहराया तिरंगा, शूटरों ने जीते स्वर्ण सहित तीन पदक 
रूस ने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता को ‘चुटकुला’ बताने के अमेरिकी दावे को किया खारिज
सेंट्रल विस्टा को लेकर फैलाया जा रहा झूठ, वैक्सीन के लिए पैसे की कोई कमी : हरदीप पुरी
Ghooskhor Pandat: वेब सीरीज घूसखोर पंडत पर बढ़ा विवाद, डायरेक्टर के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज
TAGGED:Capt Amarinder SinghCOngressIMRAN KHANNavjot SidhuPakistani PMpunjab
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?