hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वर्ल्ड बैंक की चेतावनी- खतरनाक रूप से मंदी की तरफ बढ़ रही दुनिया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > वर्ल्ड बैंक की चेतावनी- खतरनाक रूप से मंदी की तरफ बढ़ रही दुनिया
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

वर्ल्ड बैंक की चेतावनी- खतरनाक रूप से मंदी की तरफ बढ़ रही दुनिया

Vinayak Barot
Last updated: October 14, 2022 10:56 am
Vinayak Barot
Published: October 14, 2022
Share
SHARE

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर। विश्व बैंक ने कहा कि ऊंची मुद्रास्फीति, बढ़ रही ब्याज दरें और विकासशील देशों पर बढ़ रहे कर्ज के बोझ के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था खतरनाक मंदी की ओर बढ़ रही है। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने गुरुवार को आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के दौरान संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने वैश्विक विकास के लिए अपने 2023 के विकास के अनुमान को तीन प्रतिशत से घटाकर 1.9 प्रतिशत कर दिया है वैश्विक अर्थव्यवस्था खतरनाक मंदी की ओर बढ़ रही है।”

मलपास ने कहा, “हम विकासशील देशों में लोगों को आगे बढ़ने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इन देशों में कर्ज बढ़ने का कारण उच्च ब्याज दर है। एक तरफ कर्ज बढ़ रहा है और दूसरी तरफ उनकी मुद्राएं कमजोर हो रही हैं। मुद्रा के मूल्य में गिरावट कर्ज का बोझ बढ़ा रही है। विकासशील देशों के समक्ष कर्ज संकट की समस्या है।”

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति की समस्या है, ब्याज दर बढ़ रही है और विकासशील देशों में जो पूंजी प्रवाह हो रहा था, वह बंद हो गया है। इससे गरीबों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी कुछ परिस्थितियों के अंतर्गत है। सितंबर के मध्य में प्रकाशित एक अध्ययन में विश्व बैंक ने आगाह किया था कि जैसे-जैसे दुनिया भर के केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति के जवाब में ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे दुनिया 2023 में वैश्विक मंदी की ओर बढ़ती जायेगी।

उन्होंने 0.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। उन्होंने हाल ही में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कोविड -19 महामारी ने 1990 के बाद से वैश्विक गरीबी-घटाने के प्रयासों को सबसे बड़ा झटका दिया। कोविड के कारण 2020 में सात करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी की ओर धकेल दिया तथा यूक्रेन युद्ध ने इसे खराब किया है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि नए व्यवसायों और विकासशील देशों में पूंजी प्रवाह की अनुमति देने के लिए दुनिया को जिन मुद्दों से निपटना है, उनमें से एक है, जो उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों की दिशा में बदलाव।”

उन्होंने कहा कि दुनिया उन्नत अर्थव्यवस्थाओं से बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल का सामना कर रही है और इसके गंभीर निहितार्थ हैं जोकि विकासशील देशों के लिए खतरा हैं। मेरी चिंता इस बात को लेकर है कि स्थितियां और रुझान 2023 और 2024 तक बने रह सकती हैं।”

You Might Also Like

सिद्धू का मिजाज फिर गरम, सीएम चन्नी को दी चेतावनी – ‘ड्रग्स पर रिपोर्ट जारी करें अन्यथा भूख हड़ताल पर बैठूंगा’
अशोक गहलोत का TMC पर सियासी प्रहार, कहा- बंगाल में भाजपा के प्रवेश के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार, राहुल गांधी सही बोल रहे हैं
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : दुनिया में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, बढ़ सकती है मौतों की संख्या
FSSAI ने डाबर के भ्रामक दावे वाले कई उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई, करीब 3 प्रतिशत फिसला शेयर
नौसेना के झंडे से हटा अंग्रेजों का निशान, अब मिल गई है छत्रपति शिवाजी की पहचान
TAGGED:Dangerousrecessionwarningworldworld bank
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?