1. Home
  2. Tag "warning"

अमेरिकी सेना द्वारा जहाज को रोके जाने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी, तनाव बढ़ा

वाशिंगटन, 20 अप्रैल। ईरानी सशस्त्र बलों ने अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने द्वारा इस बात की पुष्टि किये जाने के बाद की उसने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी व्यापारिक जहाज को रोका है, त्वरित प्रतिक्रिया देने का वादा किया है। यह जहाज कथित तौर पर क्षेत्र में अमेरिकी नाकाबंदी का उल्लंघन करने का प्रयास […]

ईरान-अमेरिका तनाव : होर्मुज पर IRGC की कड़ी चेतावनी, कहा- दुश्मन की गलत हरकत के होंगे घातक परिणाम

तेहरान, 13 अप्रैल। अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरान की नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा कि होर्मुज में ‘दुश्मन’ की कोई भी गलत हरकत जानलेवा साबित होगी। नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट […]

ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने का आरोप, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी

वाशिंगटन, 10 अप्रैल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने के खिलाफ चेतावनी दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने […]

ईरान के सबसे ऊंचे पुल को तबाह करने के बाद ट्रंप ने दी धमकी- ‘अभी बहुत कुछ होना बाकी है’

वाशिंगटन, 3 अप्रैल। अमेरिकी सेना ने ईरान में एक अहम हाईवे पुल पर हमला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी के साथ ईरान से समझौता करने की अपील की है। उन्होंने कहा ईरान को समझौता करना चाहिए वर्ना “आगे और भी कार्रवाई हो […]

ईरान ने दी अमेरिका को खुली चेतावनी- ‘जमीनी हमले की सूरत में अमेरिकी सैनिकों को आग में झोंक देंगे’

वाशिंगटन, 30 मार्च। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान के यूरेनियम पर कब्जा करने के लिए एक जोखिम भरे सैन्य अभियान पर विचार कर रहे हैं और क्षेत्रीय ताकतें संघर्ष को रोकने […]

तनाव के बीच ईरान का अल्टीमेटम : खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी

तेहरान, 27 मार्च। इजरायल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के होटल मालिकों को एक ‘अल्टीमेटम’ जारी किया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर वे अमेरिकी सैन्य कर्मियों को ठहराते हैं, तो उनकी संपत्तियां वैध सैन्य लक्ष्य बन सकती हैं। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘फार्स’ […]

खामेनेई की मौत के बाद भारत में हाई अलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली, 3 मार्च। मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात करने का निर्देश दिया है, जिससे देश में शांति व्यवस्था बनी […]

राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी- अमेर‍िका को लूटने वाले रहें तैयार, टैर‍िफ के ल‍िए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत नहीं

वॉशिंगटन, 24 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खरीदारों को चेतावनी देते हुए कहा क‍ि टैर‍िफ लगाने के ल‍िए उन्‍हें कांग्रेस से नई मंजूरी की आवश्‍यकता नहीं है। ट्रंप ने कहा क‍ि वे देश ज‍िन्‍होंने दशकों तक अमेर‍िका को लूटा है, अब कहीं अध‍िक टैर‍िफ को झेलने को तैयार रहें। डोनाल्ड ट्रंप का […]

राजस्थान में कोहरे का कहर : भीलवाड़ा में एक के बाद एक टकराईं 6 गाड़ियां, 3 की मौत, मावठ और ओलावृष्टि की चेतावनी

भीलवाड़ा/जयपुर, 30 जनवरी। राजस्थान में कड़ाके की ठंड के साथ अब घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार सुबह भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे-58 (भीलवाड़ा-उदयपुर हाईवे) पर कम विजिबिलिटी के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ कोहरे के कारण एक के बाद एक 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें 3 लोगों […]

मेला प्रशासन और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच गहराया विवाद, मेला प्रशासन ने दी जमीन और सुविधाएं छीनने की चेतावनी

प्रयागराज, 22 जनवरी। माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मौनी अमावस्या के दिन हुई घटना को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 48 घंटे के भीतर दूसरा नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में प्रशासन ने सीधे तौर पर उन्हें मेले से […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code